0 सायन अस्पताल के निकट कार डिवाइडर से टकराई, कार में लगी आग, दो की मौत, तीन झुलसे: सायन अस्पताल में इलाज जारी/ आज तड़के पांच बजे की घटना - Khabre Mumbai

Breaking News

सायन अस्पताल के निकट कार डिवाइडर से टकराई, कार में लगी आग, दो की मौत, तीन झुलसे: सायन अस्पताल में इलाज जारी/ आज तड़के पांच बजे की घटना

मुंबई,


सायन अस्पताल के निकट गंगा विहार होटल के पास के रोड पर दादर की ओर जा रही हुंडई कार सड़क की डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई जिसमे दो सगे भाई बाघेला ब्रदर्स की तत्काल मौत हो गई।

तीन अन्य कार में मौजूद थे।  २० साल का हर्ष कदम ७० प्रतिशत तक झुलस गया जिसका इलाज ट्रॉमा सेंटर ,सायन में जारी है।

रितेश  भोईर २५ वर्षीय की हालत अब स्थिर है जबकि कुणाल अत्रे  ३३ वर्षीय को वार्ड में भर्ती कराया गया है, इलाज जारी है।
अजय मूल जी बाघेला २१ वर्षीय और प्रेम मूलजी वाघेला को अस्पताल ने भर्ती से पहले मृत घोषित कर दिया।
सायन पोलिस ठाणे ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज किया है।आगे की कार्रवाई जारी है।
घटना आज सुबह पांच बजे के करीब घटी है।


No comments