0 मीडिया एसोसिएशन का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिंदे के हाथों हुआ संपन्न - Khabre Mumbai

Breaking News

मीडिया एसोसिएशन का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिंदे के हाथों हुआ संपन्न


 *सीएम एकनाथ शिंदे ने किया 'मीडिया एसोसिएशन' का लोकार्पण*
मुंबई: गणेशोत्सव के पावन पर्व पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज अपने सरकारी आवास वर्षा पर 'मीडिया एसोसिएशन एंड सोशल फाउंडेशन' संस्था का लोकार्पण किया और अपनी शुभकामनाएं दी!

(लोकार्पण समारोह में बाएं से : वरिष्ठ पत्रकार एवम संस्था के सचिव राजेश जायसवाल, अध्यक्ष एवम वरिष्ठ पत्रकार आनंद पांडेय, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे)

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आनंद पांडेय ने कहा कि संस्था के तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाया जाएगा। जरूरतमंद पत्रकारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, सचिव राजेश जायसवाल ने संस्था के पंजीयन प्रमाण पत्र को भेंट करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे को बताया कि पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए यह संगठन उनकी आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही विचार-विमर्श करके योजनाबद्ध तरीके से पत्रकार के हितों की लड़ाई लड़ेंगे और महिला पत्रकार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था कार्य करेगी।

No comments