0 बप्पा के दर्शन हेतु जौनपुर के विधायक पहुंचे मुंबई/ सिद्धिविनायक, लालबागचा राजा में टेका माथा/ सामाजिक संस्थाओं ने किया सत्कार / मुंबई में रहनेवाले जौनपुर के निवासियों की समस्या के लिए मैं हमेशा खड़ा मिलूंगा: विधायक रमेश मिश्र - Khabre Mumbai

Breaking News

बप्पा के दर्शन हेतु जौनपुर के विधायक पहुंचे मुंबई/ सिद्धिविनायक, लालबागचा राजा में टेका माथा/ सामाजिक संस्थाओं ने किया सत्कार / मुंबई में रहनेवाले जौनपुर के निवासियों की समस्या के लिए मैं हमेशा खड़ा मिलूंगा: विधायक रमेश मिश्र

बदलापुर, जौनपुर 

बदलापुर ,जौनपुर के भाजपा कोटे से दूसरी बार विधायक बने रमेश चंद्र मिश्र अपने मित्र एवम शाहगंज विधायक रमेश सिंह एवम अन्य स्थानीय गणमान्य समेत मुंबई प्रवास पर आए थे। पिछले २५ वर्षों से वह हर साल गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आते रहे हैं।

मुंबई प्रवास के दौरान रमेश मिश्र ने लालबाग चा राजा गणपति मंडल, सिद्धिविनायक मंदिर , महालक्ष्मी मंदिर में मस्तक नवाया

(सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी में दर्शन करते हुए रमेश चंद्र मिश्र)

 विधायक रमेश मिश्र के सम्मान में नालासोपारा में कार्यक्रम उत्तर भारतीय  संस्थान द्वारा संपन्न
नालासोपारा के तुलिंज रोड स्थित के एम पी डी महाविद्यालय में आयोजित उत्तर भारतीय विकास संस्था द्वारा सम्मान समारोह में विधायक मिश्र ने कहा कि मुंबई में रह रहे जौनपुर निवासियों को  हर समस्या के निराकरण के लिए वह तत्पर हैं, हमेशा खड़े मिलेंगे।
मिश्र ने कहा कि पहली बार उन्होंने मेहनत की लेकिन दूसरी बार जनता के आशीर्वाद से चुनकर आया हूं।
विधान सभा क्षेत्र बदलापुर में कई गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का काम, कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु ३५ लाख की निधि देने वाले पहले विधायक, बदलापुर में बस स्थानक,  स्थानीय रोजगार सृजन हेतु आईटीआई का निर्माण और कई कार्य किए जा रहे हैं। हर वर्ष बदलापुर महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से विकास कार्य का लेखा जोखा भी विधायक जनता के सामने रखते हैं।

नालासोपारा के कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजेश पांडेय, आयोजक विजय तिवारी उर्फ गुड्डू , उग्रसेन सिंह, पूर्व नगरसेवक वंश नारायण मिश्र, ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह, विनय सिंह, मांडवी सिंह, के डी शर्मा, विनय दुबे, चंद्रमणि सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
रमेश मिश्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व महाराष्ट्र राज्य गृहमंत्री रहे कृपाशंकर सिंह के पाली हिल, बांद्रा स्थित घर भी पहुंचे और गणपति बप्पा का दर्शन लाभ लिया।

वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्र के पवई स्थित आवास पर बप्पा का दर्शन किया। 

रामायण के डायलॉग लेखक मनोज शुक्ला से की मुलाकात 
मशहूर कवि, लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला से उनके कार्यालय में मुलाकात कर विधायक रमेश मिश्र ने बदलापुर महोत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया।
मनोज शुक्ल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में संवाद, गीत लिखे हैं। हाल ही में डायलॉग को लेकर विवादों में रही रामायण फिल्म में भी मनोज शुक्ला ने डायलॉग लिखे थे, जिनमे से कई संवाद काफी  विरोध के बाद बदले गए थे। मनोज शुक्ल को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।

प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद, भवन निर्माता एवम शिक्षा विद हरिवंश सिंह से भी मुलाकात की।

(कांदिवली, उत्तर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान स्वीकारते हुए बदलापुर , जौनपुर विधायक रमेश मिश्र)

कांदिवली पूर्व स्थित पृथ्वीराज चौहान गार्डन में आयोजित चौहान समाज द्वारा सम्मान समारोह में विधायक रमेश मिश्र मौजूद थे। मिश्र ने पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवम चौहान समाज के गणमान्य नेताओं आयोजक ज्ञान सिंह चौहान, अशोक चौहान, जयसिंह चौहान, सूरज चौहान एवम अन्य को धन्यवाद दिया।









No comments