रिलायंस की एनबीएफसी कंपनी हुई स्टॉक मार्केट में लिस्ट/ जानिए डिटेल्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वित्तीय कंपनी Non bank finance company जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड शेयर बाजार में कल सोमवार को लिस्ट हो गई है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग के लिए NSE पर २६२ जबकि बीएसई पर २६५ रुपए की कीमत प्रति शेयर रखी गई थी। कल लगभग ५ प्रतिशत कमजोर होकर स्टॉक २४८ के करीब बंद हुआ है।
कल लिस्टिंग होने के साफ ही तय हुए नियम के तहत अगले १० कारोबारी दिनो तक यह स्टॉक मार्जिन/ इंट्रा डे के लिए नही लिया जा सकेगा, सिर्फ डिलीवरी के लिए ही ट्रेड हो सकेगा। प्राइस के उतार चढ़ाव को ५ प्रतिशत तक ही निर्धारित रखा गया है।
मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन सर्व के बाद तीसरी सबसे बड़ी एनबीएफसी है।
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली देश की सबसे प्रमुख कॉरपोरेट कंपनियों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज में से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को अलग कर कल ही लिस्ट किया गया है। पूर्व नियम के तहत जिनके पास रिलायंस के एक शेयर थे ,उन्हे जियो का एक शेयर दिया जाएगा।
एनबीएफसी एक ऐसी कंपनी होती है जो बैंको की तरह लोगों को कर्ज देती है, फिक्स्ड डिपॉजिट भी करवाती हैं। कई कंपनियों को फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने के अधिकार नहीं मिले होते। बैंको की तुलना में अपेक्षाकृत कम डॉक्यूमेंट, अधिक एलिजिबिलिटी के साथ ग्राहकों को कर्ज की सुविधा दी जाती है। होम लोन, मॉर्गेज लोन, व्यापार लोन, वैयक्तिक कर्ज, गोल्ड लोन , एसएमई लोन इत्यादि सेवाएं एनबीएफसी कंपनियां प्रदान करती हैं। यह भी आरबीआई के तहत ही काम करती हैं।
No comments
Post a Comment