रेलवे ट्रैक क्रॉस की दुर्घटनाओं को रोकने हेतु दिवा में लगी स्वचालित सीढियां/ दिवा वेस्ट के लिए भी एस्केलेटर तैयार/ ठाणे में एक और एफओबी तैयार: मध्य रेलवे
मुंबई उपनगर ठाणे से सटे दिवा जंक्शन में कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी रुकती हैं। लोकल तो लोग लेते ही हैं। अकसर एक प्लेटफार्म से दूसरे और ईस्ट या वेस्ट में बाहर निकलने के लिए लोग ट्रैक क्रॉस करते हैं , इस शॉर्टकट के चक्कर में कई बार ट्रेनों की अनदेखी उनके जान पर बन आती है। कई बार ट्रेनें देरी से चलने के कारणों में यह भी शामिल है।
इन समस्याओं को देखते हुए दिवा स्टेशन पर ईस्ट में बाहर निकलने के लिए स्वयंचलित सीढियां, एस्केलेटर लगाया गया है।
पश्चिम दिशा में बाहर निकलने के लिए भी एस्केलेटर तैयार है, १५ दिनो के अंदर टेस्टिंग करने के बाद वह भी शुरू कर दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त बीच में एक और एस्केलेटर लगने जा रहा है जिससे एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर लोग आसानी से आ जा सकेंगे।
मध्य रेलवे ने लोगों से अपील की है कि एस्केलेटर का ही प्रयोग करें और रेलवे ट्रैक क्रॉस न करें। यह जानलेवा तो होता ही है , रेलवे अधिनियम १९८९ के तहत दंडनीय अपराध भी है।
ठाणे स्टेशन पर पांच फुट ओवर ब्रिज हैं, एक और ब्रिज का निर्माण शुरू किया जा रहा है।
नाहुर में भी ब्रिज के चौड़ीकरण का कार्य लगभग संपन्न हो चुका है। गर्डर लॉन्च किए जाने के साथ ही नाहूर में फेज १ का काम हो चुका है। यह ब्रिज महत्वपूर्ण है जो प्रस्तावित मुलुंड गोरेगांव लिंक रोड को जोड़ेगा। पश्चिम में एलबीएस रोड से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ेगा। इसके अलावा ऐरोली क्रीक से भी यह जोड़ेगा।
बीते कुछ दिनों में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना सुर्खियों में आने कीबड़ रेलवे प्रशासन ने कई स्टेशन पर ऐड एजेंसियों के द्वारा टीवी ऐड जारी किए हैं जिसमे दिखाया जा रहा है कि महिला कोच में अकेले होने पर कैसे एक १३९ पर फोन कर आरपीएफ को शिकायत करती है और छेड़ने की कोशिश कर रहे मनचलों को आरपीएफ के अधिकारी गिरफ्तार कर लेते हैं।
No comments
Post a Comment