0 मुंबई पुलिस के पूर्व एसीपी शमशेर खान पठान का निधन/ मसीना अस्पताल में ली आखिरी सांस - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई पुलिस के पूर्व एसीपी शमशेर खान पठान का निधन/ मसीना अस्पताल में ली आखिरी सांस

शमशेर खान पठान मुंबई में आखिरी पोस्टिंग एंटॉप हिल पोलिस ठाणे में बतौर वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक के पद पर तैनात रहे। 

शनमुखानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्हे एसीपी के पद पर पदोन्नति मिली , जिसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया। उसी समय उन्होंने राजनीतिक पार्टी आवामी विकास पार्टी की भी घोषणा की थी।

शमशेर पठान एक सक्रिय, मजबूत व्यक्तित्व के पुलिस अधिकारी थे। एंटॉप हिल में पोस्टिंग के समय कई कुख्यात अपराधियों ने खुद को छुपा लिया था।
कल शुक्रवार की शाम उन्होंने मसिना अस्पताल में आखिरी सांस ली। १९९० से २००७ के बीच वह पुलिस विभाग ने  बेहद सक्रिय रहे।
वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आवामी विकास पार्टी के अध्यक्ष के रूप में राजनीति में भी खुद को स्थापित किया था।

No comments