0 महाराष्ट्र मना रहा है 63 वा स्थापना दिवस/ सी एम शिंदे ने अगस्त क्रांति मैदान से दादर शिवाजी पार्क तक बाइक रैली को दी हरी झंडी - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र मना रहा है 63 वा स्थापना दिवस/ सी एम शिंदे ने अगस्त क्रांति मैदान से दादर शिवाजी पार्क तक बाइक रैली को दी हरी झंडी

महाराष्ट्र राज्य आज अपना 63 वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1 मई 1960 को बॉम्बे स्टेट से अलग होकर महाराष्ट्र और गुजरात दोनों अलग-अलग भाषा के आधार पर राज्य बन गए थे।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अगस्त क्रांति मैदान से दादर शिवाजी पार्क तक बाइक रैली को हरी झंडी दी। सुबह में सी एम ने इस दिवस के लिए अपने प्राण न्यौछावर करनेवाले, आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके महाराष्ट्र स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा है कि राज्य अपनी महान सभ्यता मेहनती लोगों के द्वारा महान बना है और राष्ट्रीय विकास में विभिन्न क्षेत्रों में महाराष्ट्र का योगदान हम रहा है मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ता रहे।




No comments