एकनाथ शिंदे इस्तीफा दें, मुनगंटीवार इस्तीफा दें; खारघर महाराष्ट्र भूषण सम्मान कार्यक्रम में लू लगने से १३ मौते होने के बाद विपक्ष आक्रामक
गत रविवार को नवी मुंबई के खारघर में विशाल सभा का आयोजन किया गया था जिसमे लाखों लोग आए थे। विशेष अतिथि के रूप में स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे।
इस आयोजन में दर्शक की भूमिका में लाखों लोग तपती धूप में जमीन पर बैठे थे, किसी तरह के छांव, शेड की व्यवस्था नहीं थी जबकि मंच पर शेड की व्यवस्था थी। अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण का सम्मान दिया गया । इस सम्मान की राशि २५ लाख रुपए है। उल्लेख कर दें कि समारोह के आयोजन में १३ करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा खर्च किए जाने की खबरें सामने आई हैं।
लाखों दर्शको तक पानी की बोतल तक नहीं पहुंच पाई। खाने पीने का इंतजाम नदारद था। सबसे अहम बात चिलचिलाती धूप में लोग घंटो बैठे रहे जिसके चलते कई लोग धूप से आहत हुए, बेहोश हुए..तत्काल उन्हे नवी मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। १३ लोगों की इस मामले में मौत हो चुकी है।
रविवार शाम को नागपुर में महावीकास अघाड़ी के सभा के समाप्ति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और अन्य सीधे हवाई यात्रा से नवी मुंबई के अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की।
मनसे प्रमुख भी भर्ती लोगों का हाल चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। राज ठाकरे ने बयान दिया कि अप्पा साहेब धर्माधिकारी जी को राज भवन में बुलाकर सम्मानित किया जा सकता था। इतनी अव्यवस्था ,इतने बड़े समारोह की आवश्यकता ही क्यों थी।
उद्धव ठाकरे ने सरकार को आड़े हाथों लिया। नेताओं ने कहा घटना के लिए शिंदे सरकार जिम्मेदार है । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उद्धव ने कहा कि आयोजन दोपहर में क्यों किया गया , अमित शाह जी को जल्दी जाना था क्या ?
राज ठाकरे ने भी कहा कि आयोजन शाम को भी किया जा सकता था।
वहीं राष्ट्रीय पार्टी का स्टेटस ले चुकी आप की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि सरकार ५०, ५० खोखे देकर विधायक खरीद सकती है तो मृतकों के परिवार को ५ लाख मुवावजा देना कितना सही है। सरकार के शक्ति प्रदर्शन के चक्कर में १३ निर्दोष लोगो की मौत हो गई है।
कार्यक्रम में मौजूद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री फडणवीस समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। विपक्ष चौतरफा आक्रामक हो गई है और राज्य सरकार को जवाब देते नही बन रहा है।
No comments
Post a Comment