0 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को मातृ शोक/ ८५वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस/ कल विले पार्ले से सुबह ९ बजे होगी अंतिम विदाई - Khabre Mumbai

Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को मातृ शोक/ ८५वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस/ कल विले पार्ले से सुबह ९ बजे होगी अंतिम विदाई

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर आसीन महाराष्ट्र के बड़े भाजपा नेता की मां विजया श्रीधर तावडे का आज देहांत हो गया है वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। जीवन के पचासी वा बसंत पार कर चुके हैं विजया श्रीधर तावड़े ने आज आखिरी सांस ली।
वह अपने पीछे पुत्र विनोद तावड़े,विवेक,  कन्या जयश्री कदम, समाजसेविका स्नुषा वर्षा तावड़े, और उद्योगपति पुत्र विलास तावड़े समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

(विनोद तावड़े की माताजी: दिवंगत श्रीमती विजया श्रीधर तावड़े)

विनोद तावड़े महाराष्ट्र में राज्य कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।२०२४ लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक रणनीति तैयार करने के लिए गठित की गई समिति की अध्यक्षता का भार उन्हे सौंपा गया था।
वह कई राज्यों में चुनाव के दरम्यान प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

विनोद के पिता श्रीधर तावड़े मुंबई में नौकरी के दिनो मे कई साल तक लालबाग के तेजुकाया मैंशन के छोटे से घर में रहते थे।

विनोद तावड़े की माता जी की अंतिम यात्रा कल सुबह ९ बजे उनके निवास स्थान अमृत एंक्लेव, विले पार्ले पूर्व से निकलेगी।








No comments