0 राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी सेना का वार्षिक कैलेंडर कार्यक्रम मुंबई के घाटकोपर में संपन्न - Khabre Mumbai

Breaking News

राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी सेना का वार्षिक कैलेंडर कार्यक्रम मुंबई के घाटकोपर में संपन्न

ब्राह्मण समाज के लिए जानी जानेवाली और सामाजिक विकास में कार्यरत अग्रणीय संस्थान राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी सेना के वार्षिक कैलेंडर लॉन्च का कार्यक्रम घाटकोपर पश्चिम स्थित सागर प्लाजा  के  नेशनल साइंस क्लासेज में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई मनपा एल वार्ड से भाजपा नगरसेवक रहे 66 वर्षीय सीताराम शिवनरेश तिवारी उपस्थित रहे। 

संस्थान के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवम भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई उपाध्यक्ष अखिलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष विद्याशंकर तिवारी, महामंत्री मनोज झा, श्याम भाई समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

संस्था  विगत कई वर्षों से शैक्षणिक, वैद्यकीय और सांस्कृतिक सेवाओं में कार्य करती है। कोरोना काल में भी मुंबई में संस्था ने कई गरीब परिवारों की मदद की थी। 
(पूर्व नगरसेवक श्री  सीताराम तिवारी का स्वागत करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी)

आगामी गतिविधियों में गरीब विद्यार्थियों को पाठयपुस्तक सामग्री दिलाने, मेधावी छात्रों का सम्मान करने, गरीब कन्याओं के विवाह हेतु यथासंभव सहयोग देने, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाना और उनकी झांकी प्रस्तुत करना इत्यादि शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व नगरसेवक सीताराम तिवारी ने आश्वासन दिया है कि वह संस्था से जुड़े किसी कार्य के लिए, प्रशासनिक एवम समाज के विकास के लिए आर्थिक सहयोग जरूर करेंगे।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने आए हुए पदाधिकारियों एवम अन्य विभूतियों का आभार प्रकट किया।


No comments