0 उपनगर कुर्ला में गैंगरेप से दहशत का माहौल, बुधवार को हुआ सामूहिक बलात्कार, आज कुर्ला पुलिस ने लिया FIR, अपराधियों की तलाश जारी - Khabre Mumbai

Breaking News

उपनगर कुर्ला में गैंगरेप से दहशत का माहौल, बुधवार को हुआ सामूहिक बलात्कार, आज कुर्ला पुलिस ने लिया FIR, अपराधियों की तलाश जारी

       (प्रतीकात्मक फोटो)

आर्थिक राजधानी कुर्ला में बीते बुधवार को ४२ वर्षीय महिला से हुए सामूहिक बलात्कार से एक बार फिर मुंबई के प्रशासन पर अपराधिक तत्वों ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

बीते बुधवार को महिला को घर में अकेला देख उसी इलाके में रहनेवाले तीन लोगों ने चाकू की नोंक पर न केवल सामूहिक बलात्कार किया, बल्कि छाती पर धार दार हथियार से हमला किया। इतना ही नही, महिला के अनुसार उन नराधमो ने अप्राकृतिक संबंध बनाए, फिर गुप्तांगों को सिगरेट से जलाया गया। कई घंटे तक रेप के बाद बंधक बनाकर उसे रखा गया था। महिला काफी डरी हुई थी।

इस भयावह दरिंदगी का वीडियो भी इन दरिंदो ने बनाया और महिला को धमकाया कि यदि किसी से इस घटना का जिक्र किया तो सोशल मीडिया पर वह वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

बाद में पीड़िता ने पड़ोसियों को आपबीती बताई ,जिसके बाद एक एनजीओ की मदद से कुर्ला पुलिस थाने जाकर FIR दर्ज करवाई।


तीनों अपराधियों पर पुलिस ने आज रविवार को धारा ३७६( बलात्कार), ३७६ D( सामूहिक बलात्कार) , ३७७( अप्राकृतिक यौन संबंध) ३२४( स्वेच्छा से जानबूझकर धारदार हथियार से हमला करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी तो नही हुई है पर पुलिस सघनता से तलाश में जुटी हुई है।

उल्लेखनीय है कि कुर्ला के खेरानी रोड के निकट साकीनाका इलाके में रात को पार्क हुई एक टेंपो में महिला के साथ कुछ महीने पहले बलात्कार हुआ था जिसके बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूर्व सी एम उद्धव ठाकरे के निर्देश पर विशेष महिला पुलिस के निर्देशन वाली टीम का गठन हर थाने में किया गया था।

इसी परिसर में फिर हुई इस जघन्य घटना ने लोगों को काफी डरा दिया है।


No comments