0 भारतीय संविधान के प्रणेता डॉक्टर बी आर आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस ६ दिसंबर को/ मुंबई उपनगर में दौड़ेगी १६ विशेष ट्रेनें, दादर जानेवाली ९ ट्रेनों की सेवा परेल तक। - Khabre Mumbai

Breaking News

भारतीय संविधान के प्रणेता डॉक्टर बी आर आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस ६ दिसंबर को/ मुंबई उपनगर में दौड़ेगी १६ विशेष ट्रेनें, दादर जानेवाली ९ ट्रेनों की सेवा परेल तक।




भारतीय संविधान के प्रणेता और इसकी ड्राफ्टिंग यानी मसविदा समिति के अध्यक्ष रहे भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस ६ दिसंबर को मनाया जाता है। इसी दिन उन्हें माननेवाले हजारों अनुयायी विशेष कर पिछड़े, शोषित, वंचित वर्ग के लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देने दादर स्थित चैत्यभूमि आते हैं।

बाबासाहेब ने अपने कर्म, अनुशासित जीवन, ज्ञान से उस जमाने में न केवल उच्च शिक्षा अर्जित की ,बल्कि राष्ट्रीय संविधान लिखने में उनका विशेष योगदान रहा। वह भारत के प्रथम कानून मंत्री भी रहे।  देश का सर्वश्रेष्ठ भारत रत्न सम्मान भी  उन्हे दिया गया।

महा परिनिर्वाण दिन पर परेल, दादर परिसर में सामान्य की तुलना में भारी भीड़ होती रही है जो कोरोना काल में बाधित हुई थी, अब  फिर होने वाली है। प्रशासन ने सुविधा से लैश होकर जन सामान्य को सुविधा देने के लिए कमर कस चुकी है। बाबासाहेब की जीवनी, उनका शोषित समाज को समाज में सही प्रगतिशील स्थान तक ले जाने में लगा विशेष योगदान  समाज कभी नहीं भूल सकता।

इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन ने फैसला लिया है कि १२ उपनगरीय विशेष ट्रेनें दादर के लिए ५ तारीख की मध्य रात्रि से ६ तारीख की मध्य रात्रि १२ बजे तक चलाई जाएंगी।
इसके अतिरिक्त ९ लोकल ट्रेनें जो सिर्फ दादर तक जाती हैं, उनका दायरा बढ़ाकर इस दिन के लिए परेल तक किया जा  रहा है।

सूची इस प्रकार है;

५ ।१२।२०२२ मध्य रात्रि से 
कुर्ला दादर लोकल ००.४५ से १:०० बजे 

कल्याण दादर विशेष ००:०१ से ०२:१० बजे

ठाणे दादर विशेष ०२:१० से ०२: ५० बजे 

दादर ठाणे ०१:१५ से ०१:५५ बजे 
दादर कल्याण विशेष ०२:२५ से ०३:३५ बजे 
दादर कुर्ला विशेष ०३:०० से ०३:१५ बजे 


हार्बर लाइन 

वाशी कुर्ला विशेष ०१:३० से ०२:१० बजे 
पनवेल कुर्ला ०१:४० से  ०२:४५ बजे 
वाशी कुर्ला ०३ :१० से ०३:४० बजे 
कुर्ला वाशी विशेह ०२:३० से ०३:०० बजे 
कुर्ला पनवेल ०३:०० से ०४:०० बजे 
कुर्ला वाशी ०४:०० से ०४:३५ बजे 


दादर तक जाने वाली विशेष ९ ट्रेन परेल तक ५,६,७ दिसंबर यानी तीन दिन तक चलाई जाएंगी। यह लोकल ट्रेनें टिटवाला,  ठाणे, डोंबिवली, कल्याण से चलकर दादर तक सामान्यतः जाती हैं जो इन तीन दिनों तक परेल तक जायेंगी और परेल से हीं से पुनः चलकर लौटेंगी।

मनपा ने आगंतुकों को भोजन देनेवाली स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए बनाए नए नियम:

स्वयं सेवी संस्थान जो बाबासाहेब को श्रद्धांजलि देने के लिए शिवाजी पार्क , दादर पश्चिम आते हैं ,उन्हे भोजन की सुविधा देने जा रहे हैं, उनका मनपा के पास डिटेल दिया जाना अनिवार्य होगा।
मनपा एवम पुलिस प्रशासन ने भोजन के लिए चार स्पॉट तय कर लिए हैं।

राजा बढ़े चौक के पास,  एम बी राउत रोड उत्तर की ओर फूट पाथ,  सेनापति बापट मार्ग सामने का फुटपाथ,   ठक्कर रोड की  पश्चिम की ओर के पीछे प्रतिमा एवम पगडंडी इन स्थलों पर भोजन वितरित किए जायेंगे।

जो लोग भोजन वितरण में भाग लेना चाहते हैं , उन्हे शिवाजी पार्क पोलिस स्टेशन एवम जी उत्तर मनपा विभाग में पहले जानकारी देनी आवश्यक है।

 दो साल के कोरोना संबंधी शिथिलता के बाद इस बार लाखों लोगों के आने की उम्मीद में प्रशासन पुख्ता इंतजाम किए हुए है।





No comments