0 छत्रपति शिवाजी महाराज पर बेतुका बयान राज्यपाल को पड़ सकता है भारी, भाजपा और शिंदे समूह के कई नेता कोश्यारी को हटाने पर अड़े - Khabre Mumbai

Breaking News

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बेतुका बयान राज्यपाल को पड़ सकता है भारी, भाजपा और शिंदे समूह के कई नेता कोश्यारी को हटाने पर अड़े

बीते शनिवार औरंगाबाद की एक सभा में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने बयान दिया कि शिवाजी महाराज अब पुराने व्यक्तित्व हो चुके हैं। अब कई नए महान लोगों  जैसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर को माना जाना चाहिए।
उनके इस बयान से एक बार फिर राजनीतिक महकमे में घमासान मचा हुआ है।

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी

शिंदे समूह के विधायक संजय गायकवाड ने कहा कि सभी महान लोगों का अपना एक महत्व है लेकिन शिवाजी महाराज की तुलना विश्व में किसी से नहीं की जा सकती। जिस व्यक्ति को महाराष्ट्र का इतिहास नही मालूम है, शिवाजी महाराज के बलिदान की जानकारी नहीं है, उसे कहीं और भेजा जाना चाहिए।
बुलढाना के शिंदे समर्थित विधायक ने भी विरोध जताया है।
भाजपा से राज्यसभा सदस्य और शिवाजी महाराज के वंशज उदयन राजे भोसले ने कहा कि कोश्यारी का बयान आपत्ति जनक है। भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह जहां मिले, उन्हे पीटा जाना चाहिए। सुधांशु ने भी हिंदुत्व सिद्धांतो पर बोलते हुए शिवाजी महाराज आप आपत्ति जनक टिप्पणी कर दी थी।

विधायक गायकवाड ने कहा कि केंद्र में बैठे भाजपा के शीर्ष नेता कोश्यारी जी की बातो का संज्ञान लें और तुरंत एक्शन लें। यदि ऐसा नही होता तो आगे चलकर शिंदे समूह और भाजपा दोनों के लिए समस्या पैदा हो सकती है। इस स्थिति में दोनो ही पार्टियों को  परिणाम को भुगतना पड़ेगा।


No comments