यूपी भाजपा विधायक सत्र के दौरान सदन में मोबाइल गेम में खेलते और तम्बाखू खाते कैमरे में कैद- सपा ने बनाया मुद्दा
इस दौरान हाल ही में सदन की कार्यवाही के बीच भाजपा के दो विधायक सदन की गरिमा को तार तार करते कैमरे में कैद हो गए और विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया है।
दर असल महोबा से भाजपा विधायक राकेश गोस्वामी अपनी कुर्सी पर बैठे बैठे सदन के अंदर ही मोबाइल गेम खेलते दिखाई दिए वहीं, झांसी के भाजपा विधायक रवि शर्मा टेबल के नीचे एक हाथ से तम्बाखू की डिब्बी का ढक्कन खोलकर दूसरे हथेली पर तम्बाखू निकालकर सेवन करते दिखे।
समाजवादी पार्टी के ट्विटर एकाउंट से इन दोनों घटनाओं को वायरल कर दिया गया। फिलहाल सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है।
सपा ने कहा कि जनता के प्रश्नों, समस्याओं का हल भाजपा के पास है नही, अब विधानसभा सदन को भी भाजपा विधायकों ने मनोरंजन का घर बना लिया है।
सपा ने कहा , सदन की गरिमा को अपमानित करने का काम इन विधायकों ने किया है ,विधानसभा अध्यक्ष को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि भाजपा के उन विधायक का धन्यवाद जिन्होंने पीछे से यह वीडियो लेकर प्रसारित किया। देखना यह है कि योगी जी इन विधायक पर नैतिक बुलडोजर कब चलाएंगे।
महोबा विधायक ने कहा कि वह मोबाइल बंद करने जा रहे थे जिस समय तीन पत्ती गेम अप्प पर उंगली पड़ गई। गौरतलब हो कि विधायक जी ने ईयर फोन भी लगा रखा था। महोबा जिल्हाध्यक्ष भाजपा -सेंगर ने कहा कि वीडियो की पुष्टि अभी तक नही हो सकी है, सत्यता जाँचने के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा।
No comments
Post a Comment