0 मुम्बई में २६/११ जैसे हमले की धमकी. मुम्बई ट्राफिक सेल व्हाट्सप्प कंट्रोल नंबर पर धमकी सन्देश/ एटीएस, मुम्बई पुलिस जांच में जुटी - Khabre Mumbai

Breaking News

मुम्बई में २६/११ जैसे हमले की धमकी. मुम्बई ट्राफिक सेल व्हाट्सप्प कंट्रोल नंबर पर धमकी सन्देश/ एटीएस, मुम्बई पुलिस जांच में जुटी

कल शुक्रवार को मुम्बई पुलिस के ट्राफिक सेल्ल के व्हाट्सएप्प कंट्रोल नंबर पे पाकिस्तान के एक  नंबर से धमकी आई है।
धमकी में कहा गया है कि ६ लोग मुम्बई में २६ नवम्बर 2008 में हुए हमले की तरह हमला करेंगे। 

उदयपुर में एक दर्जी कन्हैयालाल की सरे आम हत्या, महाराष्ट्र में केमिस्ट की सरे आम हत्या के बाद वैसे ही माहौल शांत नही हो पाया था।
हाल ही में रायगढ़  बंदरगाह के निकट एक याट से 3 एके 47 गन मिली थी और काफी शस्त्र मिले थे जिससे सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल उठ गए ।

२००८ में पाकिस्तान के आतंकी संगठन एल ई टी के 10 आतंकियों ने मुम्बई पर जानलेवा हमला किया था और उनकी दहशत से 4 दिन तक मुम्बई सहम गई थी। ताज होटल में चले 72 घंटे के एनएसजी कमांडो ऑपरेशन के बाद यह मामला समाप्त हुआ था। 

राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने कहा है कि इस मैसेज की गंभीरता से जांच होनी आवश्यक है। मुम्बई एटीएस(आतंकवादी विरोधी दस्ता) और पुलिस संदेश की गहन जांच में जुटे हैं।

मेसेज में यह भी उल्लेख है कि यदि हमारा लोकेशन ढूंढा गया तो वह पाकिस्तान का होगा लेकिन हमारा हमला मुम्बई में होगा।




No comments