0 अब राज्य के सरकारी कर्मचारी फोन पर हेलो के बजाय कहेंगे' वन्दे मातरम'- सुधीर मुनगंटीवार - Khabre Mumbai

Breaking News

अब राज्य के सरकारी कर्मचारी फोन पर हेलो के बजाय कहेंगे' वन्दे मातरम'- सुधीर मुनगंटीवार

आज विभागों का बंटवारा मंत्रियों में कर दिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार को सांस्कृतिक मंत्रालय दिया गया है।

नव नियुक्त सांस्कृतिक मंत्री- महाराष्ट्र के सुधीर मुनगंटीवार ने आज एक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हम आजादी का सुवर्ण महोत्सव मना रहे हैं। स्वतंत्रता के ७६ वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी आगामी २६ जनवरी तक फोन आने पर हेलो या नमस्ते कहने के बजाय वंदे मातरम कहें।

मुनगंटीवार ने कहा कि आधिकारिक आदेश १८ अगस्त तक जारी कर दिया जाएगा।

No comments