भाजपा के प्रवीण दरेकर मुम्बई बैंक के अध्यक्ष और राकांपा के सिद्धार्थ काम्बले उपाध्यक्ष बने/ भाजपा- राकांपा मिलकर संभालेंगे मुम्बई बैंक की बागडोर
भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर को कल शुक्रवार के दिन मुम्बई मध्यवर्ती सहकारी बैंक का अध्यक्ष चुना गया है वहीं राकांपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ काम्बले को उपाध्यक्ष चयनित किया गया है।
पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार में आम आदमी पार्टी के नेता धनंजय शिन्दे ने मुम्बई पोलिस में दरेकर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी । अप्रैल में दर्ज इस प्राथमिकी के तहत शिन्दे ने आरोप लगाया था कि प्रवीण दरेकर ने फर्जी तरीके से प्रतिज्ञा लेबर सोसाइटी की सद्स्यता दिखाकर मुंबई बैंक में निदेशक के लिए आवेदन किया जबकि वह लेबर नही हैं। उच्च न्यायालय ने दरेकर को इस मुम्बई बैंक के साथ फ्रॉड, चीटिंग, आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोपों में अंतरिम जमानत दी है।
वर्तमान में मुम्बई बैंक के निदेशकों की समिति में भाजपा के ९ सदस्य इस प्रकार हैं-
१- प्रवीण दरेकर, २- विट्ठल भोंसले, ३-आनंद गड़, ४- कविता देशमुख, ५- विनोद बोरसे, ६- सरोद पटेल, ७- नितिन बनकर, ८- अनिल गजरे, ९- प्रसाद लाड़।
इस समिति में राकांपा के ८ सदस्य इस प्रकार हैं-
संदीप घनदाट, शिवाजी राव नलावड़े, पुरुषोत्तम दलवी, विष्णु गमरे, सिद्धार्थ काम्बले, जयश्री पांचाल, नंदू काटकर, जीजाबा पखार।
मुम्बई बैंक के निदेशक मंडल में शिवसेना के भी तीन सदस्य इस प्रकार हैं:
१- सुनील राउत, २- अभिषेक घोसालकर, ३-शिल्पा सरपोतदार।
इसी वर्ष जनवरी में शिवसेना और राकांपा ने हाथ मिलाया था ताकि तत्कालीन अध्यक्ष भाजपा के प्रसाद लाड़ को हराकर सिद्धार्थ काम्बले को अध्यक्ष पद आसानी से मिले।
आम आदमी पार्टी के शिन्दे ने कहा है कि बोगस लेबर बनने के मुद्दे को वह उठाते रहेंगे और इसके साथ ही २०००करोड़ के घोटाले का मामला भी उजागर होगा। शिन्दे ने कहा है कि नियमतः प्रवीण दरेकर को अयोग्य किया जाना था पर अब उन्हें ही मुम्बई बैंक का अध्यक्ष बना दिया गया है। शिन्दे द्वारा दी गई इस प्राथमिकी के बाद दरेकर के विरुद्ध ९०० पन्नो की चार्जशीट दायर की गई है।
उल्लेखनीय है कि दरेकर पहले भी मुम्बई जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बैंक(मुम्बई बैंक) के अध्यक्ष रहे हैं। आप के शिन्दे की प्राथमिकी के अनुसार दरेकर ने १९९७ में प्रतिज्ञा लेबर को ऑपरेटिव सोसाइटी से लेबर का प्रमाण पत्र लेकर मुम्बई बैंक में अपना पंजीकरण किया।
इन मामलों के चलते प्रवीण दरेकर ने लेबर समाज की तरफ से न लड़ते हुए अर्बन बैंक की कटेगरी से यह चुनाव लड़ा है।
क्या है मुम्बई बैंक-
महराष्ट्र क्रेडिट सोसायटीज एक्ट 1974 के तहत यह एक पंजीकृत बैंक है जिसने १९७५ से आधिकारिक तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। मुम्बई बैंक यानी मुम्बई जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बैंक( mumbai district central co operative Bank) एक ऐसी केंद्रीय वित्तीय संस्थान है जो क्रेडिट सोसाइटी,को आप हाउसिंग सोसाइटी, सहकार ग्राहक स्टोर, मत्स्यपालन, औद्योगिक, कामगार सहकार विभाग( लेबर को आप सोसाइटीज) एवम अर्बन को आप बैंक, अर्बन क्रेडिट सोसाइटीज को वित्तीय मदद देना है।
क्योंकि मुम्बई में कृषि संबंधित क्षेत्र व कार्य नही है इसलिए मुम्बई बैंक कृषि क्षेत्र से जुड़े विभाग को वित्तीय सहायता नही देती है।
मुम्बई बैंक का मुख्य कार्यालय दक्षिण मुम्बई के फोर्ट इलाके में हैं।
No comments
Post a Comment