0 देवशयनी एकादशी - महात्म्य/ 10 जुलाई को है तिथि- इस दिन से भगवान विष्णु ४ महीने तक होते हैं शयनमुद्रा में - Khabre Mumbai

Breaking News

देवशयनी एकादशी - महात्म्य/ 10 जुलाई को है तिथि- इस दिन से भगवान विष्णु ४ महीने तक होते हैं शयनमुद्रा में

देवशयनी एकादशी से पहले विवाह के सिर्फ 3 मुहूर्त-


४ महीने तक रुक जाएंगे सभी शुभ कार्य-

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व होता है।
हर महीने में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
 इस दिन भगवान विष्णु की पूरे विधि -विधान के साथ पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी आती है।

 देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं फिर 4 महीने के बाद देवोत्थान एकादशी के दिन उठते हैं।

माना जाता है कि इन चार महीनों के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त. साथ ही जानते हैं शादी के कितने मुहूर्त अभी बचे हैं. 

देवशयनी एकादशी शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी रविवार, जुलाई 10, 2022 को

एकादशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 09, 2022 को शाम 04 बजकर 39 मिनट पर शुरू
एकादशी तिथि समाप्त - जुलाई 10, 2022 को शाम 02 बजकर 13 मिनट पर खत्म

पारण तिथि- 11 जुलाई 2022 सुबह 5 बजकर 56 मिनट से लेकर 8 बजकर 36 मिनट तक


देवशयनी एकादशी से पहले शादी के शुभ मुहूर्त 

देवशयनी एकादशी से पहले 5,6 और 8 जुलाई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. 8 जुलाई को भड़ली नवमी है, विवाह के लिए यह मुहूर्त काफी शुभ माना जाता है. 

पाताल लोक में आराम करते हैं भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी-

सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी को आषाढ़ी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इसके अलावा इस एकादशी को हरिशयनी और पद्मनाभा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. यह एकादशी दो नामों ‘देव’ और ‘शयन’ से मिलकर बनी है।

 देव शब्द का अर्थ है भगवान विष्णु और शयन का अर्थ है सोना/

मान्यताओं के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में शयन के लिए चले जाते हैं।

( संकलन- आचार्य अजय मिश्र जी, मुख्य पुजारी विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकड़ी, सायन मुम्बई)


No comments