0 कृपा को मिली राज्य के भाजपा उत्तर भारतीय सेल की जिम्मेदारी; मनपा चुनाव में 20 % उत्तर भारतीय वोट बैंक बदल सकते हैं जीत का समीकरण - Khabre Mumbai

Breaking News

कृपा को मिली राज्य के भाजपा उत्तर भारतीय सेल की जिम्मेदारी; मनपा चुनाव में 20 % उत्तर भारतीय वोट बैंक बदल सकते हैं जीत का समीकरण

उत्तर भारतीय समाज के बड़े चेहरे कृपा शंकर सिंह को भाजपा के शीर्ष नेताओं ने महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय इकाई का इंचार्ज बना दिया है।
वह अब तक राज्य के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे।

कृपाशंकर जी जुलाई 2021 में भाजपा में आए जबकि वह 2019 में ही कांग्रेस छोड़ दिये और तब मुद्दा था जम्मू कश्मीर से धारा 370 के हटने का समर्थन।

भाजपा सरकार ने जब जम्मू कश्मीर धारा 370 को समाप्त करवा दिया उस वक़्त इस मुद्दे ओर कांग्रेस का शीर्षनेतृत्व लगातार विरोध और असंतुष्टता प्रकट कर रहा था जबकि दिग्गज कांग्रेसी कृपाशंकर सिंह  खुलकर समर्थन कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था।

दशक भर पहले उन पर आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी चला जिसमे वह और उनका परिवार बल्लार्ड पियर के प्रवर्तन निदेशालय के आफिस के चक्कर काटते नजर आए थे। कालांतर में मुम्बई की विशेष न्यायालय ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था।

वह कांग्रेस में रहते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहे। वर्ष 2008-2012 तक मुम्बई अध्यक्ष रहे और सांताक्रुज के वकोला परिसर से विधायक भी चुने जाते रहे।  उत्तर भारतीय संघ, हमारा महानगर परिवार से भी करीबी संबंध रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जब मुम्बई आती तो कृपा जी से जरूर मिलती, इतना रुतबा इनका कांग्रेस में रहा।

जब जुलाई 21 में भाजपा जॉइन की तो यूपी चुनाव के मद्देनजर खूब जमकर भाजपा के लिए ईमानदारी से प्रचार किया। एक बार के लिए कयास यह भी लगने लगे कि शायद वह अपने पैतृक क्षेत्र से विधायकी लड़ सकते हैं  पर ऐसा कुछ नही हुआ।

नवम्बर 2021 में एक और दिग्गज कांग्रेसी नेता और मनपा में विरोधी पक्ष नेता रहे कांग्रेस के ही राजहंस सिंह भाजपा में आए और विधान परिषद सदस्यता के लिए भाजपा ने उनका नाम रख दिया जिसके बाद वह निर्विरोध चुने गए। इससे भी अटकले थी कि कृपा नाराज हैं।

अब राज्य में मुम्बई समेत 14 अन्य नगरपालिकाओं का चुनाव सामने है और यहां उत्तर भारतीय लोग बड़ी संख्या में अपनी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।  लगभग 18 से 20% वोट प्रतिशत उत्तर भारतीय जनता का है।

ऐसे में कृपा जैसे दिग्गज उत्तर भारतीय चेहरे को इस सेल के इन चार्ज के रूप में जिम्मेदारी देकर भाजपा ने सराहनीय कदम उठाया है। पार्टी में अन्य उत्तर भारतीय नेता यदि मिलकर कृपा के साथ काम करें तो राजनीतिक समीकरण निश्चित रूप से निर्णायक स्थिति में पहुंच सकेगा।


No comments