0 आप राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी/ बढ़ सकती हैं मुश्किलें - Khabre Mumbai

Breaking News

आप राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी/ बढ़ सकती हैं मुश्किलें

चंडीगढ़ से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक न्यायाधीश हरसिमरन जीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के विरुद्ध गिरफ़्तारी वारंट जारी कर दिया है।

दरअसल यह मामला एक जनवरी २०१६ के मानहानि के मामले से जुड़ा है। इसमें संजय सिंह से शिरोमणि अकाली दल पार्टी के नेता विक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स मामले में संलिप्त होने का आरोप एक बार  सितम्बर २०१५ की मोगा रैली में लगाया था।

जिसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने संजय सिंह के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा कर दिया था।इस मामले में संजय सिंह कभी अदालत में पेश नही हुए। इस बार भी संजय के वकील ने जब न्यायाधीश से उनके पेश नही होने  देने की अपील की तो न्यायाधीश ने इस मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद ही तुरंत संजय सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया है।

मामले की अगली सुनवाई १७ सितम्बर को होनी है।

No comments