0 भाजपा ने संजय उपाध्याय , कांग्रेस ने रजनी पाटिल को बनाया राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार।४ अक्टूबर को होना है उपचुनाव। - Khabre Mumbai

Breaking News

भाजपा ने संजय उपाध्याय , कांग्रेस ने रजनी पाटिल को बनाया राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार।४ अक्टूबर को होना है उपचुनाव।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के बीड जिले से लोकसभा और राज्यसभा सदस्य रह चुकी वरिष्ठ नेता रजनी पाटील को आगामी महीने की ४ तारीख को होनेवाले राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार कल ही घोषित किया है। ६३ वर्षीय पाटिल बीड से २०१३ में भी राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं और उससे पहले १९९६ में लोकसभा सदस्य भी रही हैं। वह वर्तमान में जम्मू कश्मीर कांग्रेस की  प्रभारी भी हैं।

बता दें कि मौजूदा सदस्य राजीव सतव की १६ मई २०२१ को मौत हो गई थी जिसके बाद यह सीट खाली हुई है।उनका कार्यकाल अप्रैल२०२६ तक था।

रजनी पाटिल का नाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास दिए गए विधान परिषद सदस्य हेतु चयनित १२ नामो में से एक है जिन पर ६ महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी श्री कोश्यारी ने फैसला नही लिया है। हाल ही में मुम्बई उच्च न्यायालय ने भी राज्यपाल को इस पर त्वरित विचार कर उचित फैसला लेने का सुझाव दिया है।

    (राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार-          रजनी पाटिल)

रजनी पाटिल ,महाविकास अघाड़ी की उम्मीदवार हैं। हालांकि कांग्रेस हाई कमान ने उनका नाम आगे लाकर कई दिग्गज कांग्रेसियों को चकित कर दिया है। राज्यसभा सदस्यता की रेस में मुकुल वासनिक, मिलिंद देवड़ा, संजय निरुपम, पृथ्वीराज चव्हाण  ,गुलाम नबी आजाद भी शामिल थे।

(बाएं से- राज्यसभा उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार: मुम्बई महासचिव संजय उपाध्याय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष-चंद्रकांत दादा पाटिल)

वहीं राज्य में प्रमुख विपक्षी भाजपा ने मुम्बई यूनिट के महासचिव संजय उपाध्याय को अपना उम्मीदवार बनाया है। संजय कई वर्षों से भाजपा में हैं, बड़े उत्तरभारतीय वरिष्ठ नेता माने जाते हैं।
जानकारों की माने तो संजय उपाध्याय की पीठ पूर्व राज्य मुख्यमंत्री फडणवीस से लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी भी थपथपा चुके हैं।पिछली विधानसभा चुनाव में पार्टी को एकतरफा बहुमत दिलाने में संजय की  भी अहम भूमिका रही है।

22 सितम्बर यानी कल पर्चा भरने की आखिरी तारीख है, २३ सितम्बर को छंटनी होनी है।नामांकन वापस लेने की तारीख २७ सितम्बर है।
४ अक्टूबर को यह उपचुनाव होना है जिसमे महाराष्ट्र विधानसभा के २८८ सदस्य मतदान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि  महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे अधिक १०६ विधायक भाजपा के पास हैं जबकि शिवसेना के पास ५६, राकांपा के पास ५३, कॉंग्रेस के पास ४३, बहुजन विकास अघाड़ी के पास ३, सपा के पास २, प्रहार जनशक्ति के २, मनसे, सीपीएम, स्वाभिमानी पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, क्रांतिकारी शेतकरी के एक एक विधायक सदन में हैं।निर्दलीय विधायको  की सँख्या १३ है।

अप्रैल में कांग्रेसी विधायक रॉवसाहेब अंतपुरकर की मौत हो जाने से विधानसभा सदन में एक सीट रिक्त है। कांग्रेसी इस अनुमान में थे कि हिंगोली से  राज्यसभा सदस्य राजीव सातव की के चले जाने से रिक्त हुई सीट के लिए उनकी पत्नी प्रज्ञा सातव को लाया जाएगा, पर हाईकमान ने रजनी पाटिल को उम्मीदवार बनाकर सभी को चकित कर दिया है। राजीव सातव बीते अप्रैल २०२० में ही इस पद पर आसीन हुए थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कल संजय उपाध्याय के उम्मीदवारी की घोषणा की और जानकारी दी गई कि कल २२ सितम्बर को लगभग ११ बजे सुबह वह नामांकन भरेंगे।


महाराष्ट्र के अलावा पांच अन्य राज्यों में भी राज्यसभा सदस्यता के लिए उपचुनाव सम्पन्न किये जायेंगे। कुल छह राज्यों में राजसभा की ७ सीटें रिक्त हैं। दो सीटें तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से एक एक सीटें है।
तमिलनाडु में दोनों सांसद के पी मनुसामी और  आर वैथिलिंगम के इस्तीफा देने से से सीटें खाली हुई हैं। पश्चिम बंगाल से मानस भूनिया, असम से बिस्वजीत डैमर्य, मध्य प्रदेश सर थावरचंद गहलोत ने इस्तीफा दिया था।






No comments