मेघालय के एनडीए पशुपालन मंत्री सनबोर शूललै का बयान- ज्यादा से ज्यादा लोग खाएं गौमांस/ कोई भी पार्टी यह अधिकार नही छीन सकती।
मेघालय से विधायक व भाजपा समर्थित एनडीए सरकार में कैबिनेट श्रम मंत्री शनबोर शूललै ने बीते दिन एक विवादित बयान दिया है।
मंत्री ने कहा कि लोगों को मछली, चिकन, मटन से ज्यादा बीफ यानी गौमांस खाना चाहिए।
मंत्री जी ने यह तक कह दिया कि यह लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है कि वे अपनी मर्जी से जो चाहें उसे खाने के लिए स्वतंत्र है। इस अधिकार को कांग्रेस या भाजपा कोई भी पार्टी नही रोक सकती है।
एक ओर जहाँ भारत मे गाय को माता मानकर लोग श्रद्धा से देखते हैं। खुद भाजपा ने भी गौरक्षा की दृष्टि से कई कदम उठाए हैं। गाय के दूध को अमृत समान माना गया है। उसी भाजपा के समर्थित मंत्री जी द्वारा इस तरह का बेतुका बयान दिया जाना बेहद आश्चर्य जनक लग रहा है।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इस पर बयान की प्रतीक्षा हो रही है।
शूललै दक्षिण शिलांग से तीन बार विधायक रहे हैं। शनबोर शूललै ने कहा कि इससे लोगों के दिमाग से यह बात निकल जायेगी कि भाजपा काऊ स्लॉटर नियम यहां लाना चाहती है।
शूललै ने हाल ही में पशु पालन मंत्रालय का चार्ज लिया है।मंत्री जी ने यह भी कहा कि वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि काऊ स्लॉटर नियमो का गायों के ट्रांसपोर्ट में कोई दिक्कत न आने पाए।
बता दें कि गौ हत्या अधिनियम (काऊ स्लाटर रूल्स) कई पड़ोसी राज्यों में लागू किए जा चुके हैं।
No comments
Post a Comment