0 मनपा-मुम्बई के सभी ९ बिडर हुए निरस्त।जारी हुआ था 12 मई को ही एक करोड़ कोरोनावायरस वैक्सीन की खरीद के लिए टेंडर।अब डॉक्टर रेड्डीस के साथ बातचीत जारी। - Khabre Mumbai

Breaking News

मनपा-मुम्बई के सभी ९ बिडर हुए निरस्त।जारी हुआ था 12 मई को ही एक करोड़ कोरोनावायरस वैक्सीन की खरीद के लिए टेंडर।अब डॉक्टर रेड्डीस के साथ बातचीत जारी।

महाराष्ट्र शासन द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद मुंबई महानगरपालिका ने वैक्सीन
स्पूतनिक की खुराक खरीदने के लिए वैश्विक स्तर पर टेंडर निकाला था। उसके लिए स्पूतनिक वैक्सीन की आपूर्ति करने वाली 9 कंपनियों ने बोली लगाई थी।

 बीच में कई बार इन कंपनियों द्वारा जरूरी दस्तावेज सहज रूप से दिए जा सके, इसके लिए महानगरपलिका ने टेंडर की समाप्ति की तारीख भी दो बार बढ़ाई। 
मनपा का कहना है कि कोई भी कंपनी सफल टेंडरिंग के लिए आवश्यक जरूरी दस्तावेज नहीं दे सके। इसलिए हमने उन सभी की बिडिंग को निरस्त कर दिया है।
      

टेंडरिंग के लिए समयानुसार उठाए गए मुंबई मनपा द्वारा कदम:

१: मुम्बई मनपा ने १२ मई को वैश्विक स्तर पर कोरोना वैक्सीन के ५० लाख मात्राएं या १ करोड़ खुराक के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत ग्लोबल टेंडर निकाला।(राज्य सरकार द्वारा मिली अनुमति के बाद २४ घण्टे के अंदर मनपा ने टेंडर जारी किया।)
२:  १८ मई - मनपा को ३ कंपनियों से प्रस्ताव मिला, मनपा ने टेंडरिंग  बिडिंग प्रक्रिया पूरी करने की तय समय सीमा एक हफ्ते बढ़ाई।
३: २१मई- मनपा को स्पुतनिक v की आपूर्ति करनेवाली एक और कंपनी का प्रस्ताव मिला।
४: २५ मई- मनपा ने बिडिंग की अवधि एक हफ्ते और बढ़ाई। एक रोमानियन कम्पनी ने फाइजर और  एस्ट्राजेनेका  के वेक्सीन की आपूर्ति के लिए हामी भरी।
५: २७ मई- रोमानियन कम्पनी ने वैक्सीन आपूर्ति के प्रस्ताव से किया इनकार। मनपा के पास अब भी ७ कम्पनियों के प्रस्ताव । सभी का दावा-स्पुतनिक v की आपूर्ति करेंगे।
६: २८ मई-मनपा को 2 और कम्पनियों ने बिडिंग प्रस्ताव दिया।
: 1 जून- एक कम्पनी ने स्पुतनिक लाइट देने का दिया प्रस्ताव तो दूसरी ने कहा -जो भी अप्रूव्ड वैक्सीन उपलब्ध होगी, वही देंगे।

:  ४ जून-  वैक्सीन उपलब्ध कराने का दावा करने वाली सभी ९ कम्पनियों का संबंध वैक्सीन निर्माताओं से नही हो सका।  इसके तुरंत बाद मनपा ने अपना ग्लोबल टेंडर रद्द कर दिया।

मनपा के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, डॉक्टर रेड्डीस लैबोरेट्रीज के साथ बातचीत जारी है। जून अंत तक यह कम्पनी स्पुतनिक की आपूर्ति प्रायोगिक स्तर पर(एक्सपेरिमेंटल बेस) कराएगी।

No comments