मालाड-मालवणी में बिल्डिंग का स्लैब गिरा, 11 की मौत। राहत व बचाव कार्य जारी/कल मुम्बई में भारी बरसात ने खोली मनपा के सभी दावों की पोल/ पहली बारिश में ही मनपा के सारे इंतजाम फेल/
कल सुबह से से ही लगातार मुम्बई महानगर में भारी बरसात होती रही। दादर, सायन, कुर्ला, घाटकोपर, मालाड, और अन्य निचले जगहों पर कई जगह जल जमाव हुआ।
(किंग्स सर्कल ,महात्मा गांधी मार्किट के पास का दृश्य- मनपा कर्मचारी लोगों को मैनहोल से सावधान करते हुए)
(हिंदमाता, दादर में एक टैक्सी चालक सड़क पर गाड़ी दौड़ाने के बजाय नाव की तरह ले जाते हुए)
मनपा द्वारा तथाकथित दावों व पक्के कामो की पोल पहली ही बरसात में खुल गई है।
सी एस एम टी -कुर्ला के बीच ट्रेन सेवाएं सायन- कुर्ला के बीच ट्रैक्स में पानी भरने के वजह से बाधित हुई। मंगलवार रात से ही मुम्बई ने भारी बारिश देख ली है। मानसून के जल्दी आगमन से समस्याएं बढ़ गई हैं। अगले ३ दिन अत्यधिक वर्षा का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।
मालाड के मालवणी गेट नम्बर ८ के पास एक ग्राउंड+ ३ महले की रिहायशी इमारत के आगे के तीसरा व दूसरा फ्लोर के स्लैब सामने की ग्राउंड+१ फ्लोर की चाल पर गिर पड़ा। इस घटना में दुर्भाग्य से बचाये गए 18 लोगों में से 11 की मौत हो गई है। जबकि अन्य १७ लोग घायल भी हुए हैं।
मनपा द्वारा जे सी बी की मदद से मलबा हटाने व राहत बचाव कार्य जारी है। फायर ब्रिगेड भी मौके पर मौजूद है।
राज्य प्रशाशन ने मुम्बई करों से अपील की है कि जितना संभव हो घर पर रहें, अनावश्यक बाहर न निकलें।
No comments
Post a Comment