0 जौनपुर में नाइट कर्फ्यू- १८ अप्रैल तक लागू/ सीडीओ अनुपम शुक्ल का निर्देश-जंघई, शाहगंज, जौनपुर में आनेवाले सभी रेल प्रवासियों की हो जांच। १०० से अधिक मिल रहे हैं नए कोरोना मरीज - Khabre Mumbai

Breaking News

जौनपुर में नाइट कर्फ्यू- १८ अप्रैल तक लागू/ सीडीओ अनुपम शुक्ल का निर्देश-जंघई, शाहगंज, जौनपुर में आनेवाले सभी रेल प्रवासियों की हो जांच। १०० से अधिक मिल रहे हैं नए कोरोना मरीज

उत्तर प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनाव के प्रचार सरगर्मी से किए जा रहे हैं । ग्राम प्रधान के चुनाव में भी अच्छी खासी दिलचस्पी लोगों की देखी जा रही है । 15 अप्रैल को कई जगहों पर ग्राम प्रधान  चुनाव के लिए वोट डाले जाने हैं।

 ऐसे समय में उत्तर प्रदेश का एक बहुत बड़ा तबका महाराष्ट्र के मुंबई, गुजरात और दिल्ली में भी रहते हैं।  चुनाव में वोट डालने को लेकर इन सभी राज्यों से उत्तर प्रदेश में लोग आ रहे हैं। जिसके चलते कोरोनावायरस के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है । राज्य में जौनपुर जिले में कल ही शाम को निर्देशित करते हुए सीडीओ अनुपम शुक्ला ने बताया  है कि जंघई, शाहगंज,  जौनपुर जैसे प्रमुख रेलवे स्थानको पर पहुंचने वाले रेल प्रवासियों की जांच की जानी जरूरी है|

जो लोग निजी वाहन से आ रहे हैं उनके लिए भी कोविड समिति बनाई गई है और वह निगरानी रख रहे हैं । उन्होंने अपील की है कि बाहर से आने वाले सभी नागरिक अपने आप को १ हफ्ते के लिए होम क्वॉरेंटाइन जरूर करें और उसके बाद सब कुछ ठीक है तो ही अन्य लोगों के संपर्क में आए।

अनुपम शुक्ल एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं जो पहले औराई में संयुक्त न्यायाधीश का पद संभाल चुके हैं और अब जौनपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारी(सी डी ओ) के पद पर तैनात हैं।

इस समय जौनपुर जिले में प्रतिदिन 100 से अधिक केस आ रहे हैं।  बाहर से आने वाले लोगों की संख्या डेढ़ सौ से 200 के करीब प्रतिदिन की है। राज्य में पूरे जौनपुर जिले में फिलहाल नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है । इसके तहत रात ९:०० बजे से लेकर सुबह ६:०० बजे तक किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर बिना उपयुक्त वजह के घूमते हुए पाया पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महामारी अधिनियम  के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि इस दरमियान किसानों को कृषि कार्य करने के लिए छूट दी गई है। बता दें कि इस समय राज्य में गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य बहुत जोरों पर चल रहा है। इसके अतिरिक्त सिर्फ अतयावश्यक सेवाओं जैसे वैद्यकीय, अस्पताल संबंधित कार्यों के लिए छूट दी गई है। व्यावसायिक गतिविधियां इस दौरान बंद रहेंगी।

 चुनाव के प्रत्याशियों को इस दौरान प्रचार प्रसार करने पर प्रतिबंध लगाया गया है कुर्ला से संबंधित किसी भी तरह की समस्या जानकारियां शिकायत देने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है और कर्मचारियों की ड्यूटी भी इस पर लगा दी गई है किसी भी नागरिक को कोरोना से संबंधित कोई भी जानकारी देनी हो तो वह जौनपुर जिले के कंट्रोल नंबर ०५४५२-२६०६६६ पर सम्पर्क कर सकते हैं, उन्हें तत्काल सहायता दी जाएगी।

No comments