क्या आम क्या खास - लंदन रिटर्न और आई आई एम से एमबीए करने वाली उर्वशी सिंह यादव , मिस इंडिया फाइनलिस्ट दीक्षा सिंह भी जौनपुर में पंचायत सदस्य का लड़ रही है चुनाव
उत्तर प्रदेश में इन दिनों जिला पंचायत सदस्य के चुनाव सर गर्मी पर है। 15 अप्रैल को चुनाव होना है जिसके लिए महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं , और प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा है। कई उम्मीदवारों ने जो क्षेत्रीय हैं और पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं; वह तो किस्मत आजमा ही रहे हैं। इस बार राज्य में कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने असाधारण तरीके से अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई है। हाल ही में हमने सुना की मिस इंडिया 2015 रह चुकी सिंह ने भी जिला पंचायत के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने का काम किया है और उम्मीदवारी का नामांकन भर दिया।
जौनपुर के वार्ड क्रमांक 51 से जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवारी में एक और नाम जुड़ गया है- उर्वशी सिंह यादव का । उर्वशी सिंह का वैसे तो बहुत ही पुराना राजनीतिक संबंध है। वह पूर्वांचल के बाहुबली सांसद पारसनाथ यादव की छोटी पुत्र वधू हैं। पर इनकी सिर्फ इतनी ही पहचान नहीं है । उर्वशी यूके- लंदन से एमबीए कर चुकी हैं / पिताजी की तबियत खराब होने पर वह भारत लौटी और उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट - बेंगलुरू से एनालिटिक्स व मार्केटिंग में एमबीए किया है उर्वशी के पिताजी भी राजनीतिक संबंधों में रहे हैं।
प्रारंभिक शिक्षा बोर्डिंग स्कूल से करने के बाद मेरठ से दसवीं और बारहवीं किया और एमिटी यूनिवर्सिटी से बी टेक भी किया है। उर्वशी के परदादा ने 1971 के संसदीय चुनाव में मुजफ्फरनगर से चौधरी चरण सिंह को भी हराया था। उर्वशी का कहना है कि यदि वार्ड ५१ से वह पंचायत सदस्य बनती हैं तो अध्यक्ष पद के लिए भी दावेदारी जरूर करेंगी।
उर्वशी सिंह यादव को लगता है उनके मार्केटिंग और अनालीटिक्स कि एमबीए की पढ़ाई का अनुभव और उनके पति का राजनीतिक अनुभव निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास कर सकता है। प्राथमिक तौर पर उर्वशी का लिए स्वास्थ्य व बेहतर शिक्षा अहम मुद्दा है।
इसी कड़ी में फेमिना मिस इंडिया 2015 की फाइनलिस्ट रह चुकी दीक्षा सिंह भी जौनपुर के बक्शा से ही पंचायत चुनाव लड़ रही हैं। पिताजी भी पहले चुनाव लड़ चुके हैं। दीक्षा ने कई ऐड, मॉडलिंग में काम किया है। जौनपुर के चित्तोरी गांव की मूल निवासी दीक्षा ने यहां तीसरी तक पढ़ाई कर मुम्बई का रुख किया और गोआ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पार्श्वगायन में मशहूर नेहा कक्कड़ के एल्बम तेरी आँखों मे भी दीक्षा नजर आ चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश में १५ अप्रैल को चुनाव होना है। चार चरणो में चुनाव सम्पन्न होकर २ मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
No comments
Post a Comment