महाराष्ट्र मे वीक एंड लॉक डाउन/ राज्य में नाईट कर्फ्यू भी जारी।होटल में खाने पर प्रतिबंध, सिर्फ पार्सल/ सिनेमा हॉल बंद/ सामान्य यातायात चलेंगे सिर्फ ५० प्रतिशत की क्षमता से
महाराष्ट्र में बीते दिन लगभग ५० हजार नए मामले और मुम्बई में ९००० के करीब मामले आने से चिंताग्रस्त सरकार ने आखिरकार सप्ताहांत दो दिवसीय संचार बंदी का फैसला कर लिया।
(मुम्बई के गेट वे ऑफ इंडिया में प्रवेश से पहले थर्मल चेक अप के लिए कतार में खड़े लोग)
नए निर्देशो के अनुसार, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स अब बंद रहेंगें। होटलों में बैठकर खाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि पार्सल सेवाएं शुरू रहेंगी।
सब्जी बाजार भी अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
शनिवार और रविवार को पूर्णतः लॉक डाउन रहेगा लेकिन निर्माण और औद्योगिक क्षेत्र में कार्य जारी रहेंगे।
सार्वजनिक यातायात के साधन जैसे टैक्सियों, ऑटो, बसों को अब उनकी कुल क्षमता के मुकाबले सिर्फ५०% क्षमता पर ही चलाया जा सकेगा।
सप्ताह के सभी अन्य दिन सोमवार से लेकर गुरुवार तक रोज रात ८बजे से सुबह ७बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। शुक्रवार शाम ८ बजे से सोमवार की सुबह ७ तक संचारबन्दी रहेगी।
नाइट कर्फ्यू के दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थान पर एक साथ पांच लोगों के उपस्थित रहने पर पाबंदी है और पाए जाने पर प्रति व्यक्ति १००० जुर्माना व जेल का प्रावधान है।
नाइट कर्फ्यू के दौरान आपातकालीन काम जैसे वैद्यकीय चिकित्सा, अस्पताल जाने से संबंधित कार्य, दवा लेने आदि के लिये जाने पर छूट होगी।
यदि नियमो का उल्लंघन करते पाया गया तो धारा १४४ के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अधिक दिशा निर्देश और नियमावली शीघ्र ही प्रशाशन द्वारा जारी किए जा सकते हैं।
उक्त बातें राज्य कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है।
सभी निजी कार्यालयों को घर से ही काम करने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब हो कि किसी भी तरह के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोसल अप्प के माध्यम से राज्य में कोरोना प्रसारण के चलते स्थिति के खराब होने पर जानकारी देते हुए कहा था कि आनेवाले दो दिनों में यदि संक्रमण के आंकड़े नही घटे तो लॉक डाउन पर फैसला करने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ेगा। सम्बंधित सभी जिला अधिकारियों को हफ्ते भर पहले से ही चरण बद्ध तरीके से लॉक डाउन की योजना पर काम करने का निर्देश दे दिया गया था।
No comments
Post a Comment