नौकरी फिर मिल जाएगी, जिंदगी नहीं। 2500 से बढ़कर अब पौने चार लाख बेड राज्य में उपलब्ध लेकिन डॉक्टर, नर्स, तकनीकी लोग कहाँ से बढ़ाएं।अगले दो दिन में लॉक डाउन का फैसला- उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री
कल रात ८.३० बजे मुख्यमंत्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे ने जनता को लाइव संबोधित किया।
उद्धव जी ने कहा कि पहले जब जब धरती पर धर्म की हानि हुई, अन्याय हो रहा था तब भगवान विष्णु अलग अलग अवतार में अवतरित होकर रक्षा किए।हम भगवान विष्णु के अवतारों की पूजा करते हैं। लेकिन आज कोरोना विषाणु के नए नए अवतार सामने आ रहे हैं।
ठाकरे ने कई देशों के हालात पर भी चर्चा की।ब्राजील ,डेनमार्क, यूके, फ्रांस, अमेरिका ,नीदरलैंड समेत कई देशों में कोरोना के असर, लॉक डाउन आदि की बातें कही।
पिछले वर्ष शुरू हुआ कोरोना संक्रमण महाराष्ट्र में पैर पसारने लगा और तब मरीजों के उपचार के लिए कुल २५०० बेड ही उपलब्ध थे। आज आईसीयू, जंबो कोविड केयर, क्वारंटाइन आपातकालीन उपचार, ऑक्सीजन बेड आदि मिलाकर ३.४५ लाख बेड हो चुके हैं।
साथ ही साथ टीकाकरण भी चल रहा है।पिछले २ दिन से एक दिन में ३ लाख से अधिक वैक्सीनशन हो रहे हैं।राज्य में अब तक लगभग ६५ लाख लोगों का टीका करण किया जा चुका है।
जिस तरह से पिछले हफ़्तो से मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।राज्य में 43 हजार से अधिक मामले अब प्रतिदिन आ रहे हैं। उस तरह तो अगले 10 से १५ दिनों बाद वैद्यकीय सुविधाएं काम होने लगेंगी। इतने अधिक डॉक्टर, नर्स, वैद्यकीय मशीनों को चलाने के लिए तकनीकी एक्सपर्ट कहाँ से आएंगे।
लोकल में नॉन पीक आवर में यात्रा की इजाजत मिली तो लोग हर समय आने जाने लगे हैं।फूल मार्केट, सब्जी मार्केट, कपड़ा मार्किट हर जगह भीड़ जमा होने लगी है।
लोकल में भी अच्छी खासी भीड़ दिख रही है। निजी कार्यालयों को भी निर्देश दिया गया कि वर्क फ्रॉम होम की पद्धति का प्रयोग अधिक से अधिक हो।
उद्धव जी ने कहा कि कई लोग मास्क न लगने को वीरता समझ रहे हैं।जबकि परिस्थिति ऐसी नही है। टीका लगाने के बाद लोग समझते हैं कि कोरोना खत्म हो गया इसलिए मास्क लगाना बंद कर देते हैं और बाद में फिर कोविड पॉजिटिव हो जाते हैं।
मास्क लगाने पर किसी तरह की कोई लज्जा नही होनी चाहिए। मास्क लगाने से कोरोना नही होगा ,ऐसा नही है। पर संक्रमित होने की संभावनाएं जरूर कम होगी। ठीक उसी तरह टीका लगाने से भी कुछ लोगों को संक्रमण हुआ। टीका लगाने का मतलब यह नही की कोरोना नही हो सकता। लेकिन ७० प्रतिशत तक संभावना है कि नही होगा।टीकाकरण एक छतरी की तरह है जो भारी बरसात में एक उम्मीद की तरह है कि भीगने से बच जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अभी लॉक डाउन नही लगा रहे हैं पर परिस्थिति ऐसी ही रही तो जल्द ही आगामी दो दिन में लाक डाउन पर फैसला करना पड़ सकता है।
उद्धव ने बताया कि आरटी- पी सी आर टेस्ट की क्षमता बढ़ते हुए अब २.५ लाख टेस्ट रोजाना किए जाने पर जोर दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री होने के नाते राज्य की ,राज्य के लोगो की जिम्मेदारी उन पर है। पूरा राज्य उनका कुटुंब है पर कुटुंब के हर सदस्य को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी तभी यह लड़ाई जीती जा सकती है। इसके लिए यदि कोई भी विरोधी पक्ष गया व्यक्ति विशेष उन्हें खलनायक भी कहे तो उन्हें मंजूर है पर वह लोगों की जान के साथ खिलवाड़ होने देना नही चाहते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था देखें तो लोगों की जान जा रही है और जान देखें तो अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। नौकरियां तो फिर मिल जाएंगी पर यदि जान चली जाए तो वह वापस कैसे मिलेगी।
गुरुवार को राज्य में ४३१८३ मामले आए थे जो एक दिन में किसी भी राज्य में होनेवाला सर्वाधिक आंकड़ा हैं।
No comments
Post a Comment