देश में कोरोना के बढ़ रहे मामले -पीएम मोदीे ने जताई चिंता । कल दोपहर 12:30 बजे से होगी सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक- पीएम मोदी करेंगे समीक्षा। महाराष्ट्र में पूरे देश के ६५% कोरोना मरीज। राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने जारी किए नए दिशा निर्देश/ होटल, मॉल,सिनेमा, निजी ऑफिस करेंगे 50% क्षमता के साथ काम/
पूरे देश में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ समय पहले तक पूरे देश में कोरोना के लगभग १०,००० मामले आ रहे थे जो कि पिछले हफ्ते से अचानक बढ़कर २६००० तक पहुंच गए हैं / जिसमें महाराष्ट्र, केरल और पंजाब इन तीन राज्यो से सर्वाधिक मामले आ रहे हैं। अकेले महाराष्ट्र से पूरे देश का लगभग ६५% कोरोना मरीज हो रहे हैं। अन्य दोनों राज्यो को मिलाकर कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले आ रहे हैं जो पूरे देश के मामलों का लगभग ७७% है।
केरल में रोजाना लगभग १७९२ तो वही पंजाब से लग्नहग १४९२ मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। जिनके अलावा तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश , कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों से भी नए मामले दर्ज हो रहे हैं।
महाराष्ट्र में इन दिनों पिछले सप्ताह से 16 हजार के लगभग मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। 50 के ऊपर प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य में लोगों की मौत हो रही है/ ऐसे में हाल ही में कुछ दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से सहयोग की अपील की थी । मुख्यमंत्री ने फेस मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरता से लिए जाने का निवेदन किया था/
हाल ही में कल मुख्य सचिव सीताराम कुंटे द्वारा एक नया निर्देश जारी किया गया है जिसके तहत कुछ बदलाव किए गए हैं जो इस प्रकार हैं:
राज्य में किसी भी तरह के धार्मिक सामाजिक राजनीतिक आयोजन नहीं किए जाएंगे।
राज्य में किसी भी तरह के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे ।
राज्य में विवाह जैसे समारोह में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे ।
होटल, मॉल और सिनेमाघर कुल क्षमता के सिर्फ 50% के साथ ही कार्यरत रह सकेंगे।
होटलों, निजी कार्यालयों में विशेषकर टेंपरेचर चेक और फेस मास्क के बिना किसी को प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना आवश्यक होगा ।कोरोना संक्रमण काल से संबंधित इन नियमों को तोड़ते हुए पाए जाने पर होटलो को लंबे अंतराल के लिए तब तक बंद रखा जा सकता है।
जब तक केंद्र सरकार द्वारा कोरोना के संक्रमण काल को डिजास्टर के रूप में घोषित किया गया होगा। यानी यह समय काफी लंबा होगा, इसलिए दिशा निर्देशों का पालन करना अत्यंत गंभीर है। निजी कार्यालयों को भी मुख्यमंत्री द्वारा निवेदन दिया गया है की कुल क्षमता के सिर्फ 50% स्टाफ के साथ ही काम किया जाए ;जितना हो सके अधिक से अधिक वर्क फ्रॉम होम की पद्धति पर ही काम हो।
अभी तक मुंबई लोकल में आम जनता के लिए जो छूट दी गई है ,जिसके तहत वह सुबह में 7:00 बजे के पहले; दोपहर में 12:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक और रात में 9:00 बजे से लेकर आखिरी लोकल तक यात्रा कर सकते हैं। इस विषय में किसी तरह के बदलाव का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
कल बुधवार को दोपहर १२.३० बजे से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई है जिसमे अन्य सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। वर्तमान में बढ़ रहे वायरस के मामले, टीकाकरण का प्रभाव और अन्य रण नीतियों पर समीक्षा की जाएगी।
महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण के लिए निर्धारित वरिष्ठ नागरिकों जो ६० वर्ष से अधिक हैं ,उन्हें टीका दिया जा रहा है। राज्य सरकार अन्य उम्र के लोगो को भी टीका दिए जाने का सुझाव रख सकती है। ४५ से ५९ वर्ष के अन्य सभी नागरिक जो कैंसर, मधुमेह, एड्स ,हृदय विकार, हाइपरटेंशन संबंधित रोगों से ग्रस्त हैं उन्हें भी कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।
केंद्र सरकार के अनुसार दूसरे फेज के इस टीकाकरण में जो १ मार्च से शुरू हुआ है, इसमें देश की लगभग २७ करोड़ जनता का समावेश है।
No comments
Post a Comment