0 वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट के पुणे स्थित मंजरी काम्प्लेक्स की इमारत में लगी आग- ५ कर्मचारियों की मौत/आग पर तीन घंटे में पाया गया काबू-१०दमकल गाड़िया मौके पर मौजूद/ कोरोना वैक्सीन को कोई नुकसान नही-अदर पूनावाला सी ई ओ - Khabre Mumbai

Breaking News

वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट के पुणे स्थित मंजरी काम्प्लेक्स की इमारत में लगी आग- ५ कर्मचारियों की मौत/आग पर तीन घंटे में पाया गया काबू-१०दमकल गाड़िया मौके पर मौजूद/ कोरोना वैक्सीन को कोई नुकसान नही-अदर पूनावाला सी ई ओ

आज पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट के  गेट टर्मिनल 1 के पास मंजरी कम्प्लेक्स की एक निर्माणाधीन इमारत में आज लगने से पूरा राज्य चिंता ग्रस्त हो गया। आनन फानन में दमकल की दस गाड़ियों की टीम पहुँच गई। आग से उठता धुंआ इतना भयावह रहा कि लोगों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को ३घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। 

पांच लोगों के मरने की खबर पर गहरा दुख- मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना- अदर पूनावाला(सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, सी ई ओ)
पूनावाला ने कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता फंसे अन्य दो लोगो को सुरक्षित करने में हैं।हम दुख है कि पांच लोग इस घटना में हमें छोड़ गए हैं।उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।

कोरोना वैक्सीन निर्माण पर इसका कोई असर नही होगा। ऐसी परिस्थिति से निप्टने के लिये हमारी पूर्ववत तैयारी है।  इमारत में रखी मशीनों के नुकसान के चलते लगभग १०००करोड़ का रेवेन्यू नुकसान कुछ  १ से २ वर्षों में हो सकता है।

मंजरी कम्प्लेक्स पुणे के स्पेशल इकनोमिक जोन में आता है।यहां ८-९ इमारतें बन रही हैं।ताकि भविष्य में कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए उत्पादन क्षमता बढाई जा सके।

सीरम इंस्टिट्यूट  पुणे में लगभग १०० एकड़ में फैला है और यह ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सटी तथा ब्रिटिश कम्पनी अस्ट्रेजनका फार्मा के साथ मिलकर वैक्सीन का निर्माण कर रही है। हाल ही में मुंबई समेंत देश भर के अन्य राज्यों में सीरम से वैक्सीन की सेवा शुरू हुई है। 

मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि घटना पर उनकी पूरी नजर है।पुणे के पुलिस आयुक्त से उनकी बात हुई है। घटना नियंत्रण में है और कोरोना वैक्सीन निर्माण पर इस आगजनी का कोई असर नही पड़ा है।


No comments