0 रेणु शर्मा-धनंजय मुंडे मामले में राजनीति तेज- पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने मांगा मुंडे का इस्तीफा/रेणु शर्मा ने लगाया यौन शोषण का मुंडे पर आरोप/ राज्य की अघाड़ी सरकार में धनंजय हैं सामाजिक न्याय मंत्री/पुलिस जांच के बाद पार्टी करेगी फैसला-राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक - Khabre Mumbai

Breaking News

रेणु शर्मा-धनंजय मुंडे मामले में राजनीति तेज- पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने मांगा मुंडे का इस्तीफा/रेणु शर्मा ने लगाया यौन शोषण का मुंडे पर आरोप/ राज्य की अघाड़ी सरकार में धनंजय हैं सामाजिक न्याय मंत्री/पुलिस जांच के बाद पार्टी करेगी फैसला-राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक

धनंजय मुंडे ,वर्तमान में  राकांपा कोटे से विधायक व राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री हैं।

पार्श्व गायिका रेनू शर्मा ने धनंजय मुंडे पर आरोप लगाया है कि वह पिछले कई समय से उनके साथ बलात्कार करते रहे हैं और उनका जीवन खतरे में है ।धनंजय मुंडे ने इस बात से साफ इंकार किया है।

 सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे का कहना है कि रेनू शर्मा की बड़ी बहन से उनके अवैवाहिक अनैतिक संबंध रहे हैं। 2003 से वह उनके साथ गैर वैवाहिक संबंध में रहे हैं और रेनू की बड़ी बहन के साथ इस संबंध के चलते उन्हें दो बच्चे भी हैं ।उन्होंने उन दोनों बच्चों क्रमशः बेटा और बेटी दोनों को अपना नाम दिया है जो स्कूल के रिकॉर्ड में दर्ज  हैं ।इसके अलावा उन्होंने दोनों बच्चों के नाम जीवन बीमा पॉलिसी भी करवाई है और उन्हें रहने के लिए घर भी दिए हैं। 

धनंजय मुंडे का यह भी कहना है उनके विवाहेत्तर संबंध की जानकारी उनकी पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों को है और उन्हें इस संबंध से कोई आपत्ति नहीं रही है ।उन पर लगाए जा रहे सारे आरोप राजनीति की साजिश के तहत है क्योंकि वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं ।

आपको बता दें कि रेनू शर्मा ने सोमवार को मुंबई पुलिस आयुक्त को दिए गए शिकायत पत्र की फोटो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी की है। मुंबई के उपनगर ओशिवारा पुलिस थाने में रेनू शर्मा ने कंप्लेंट दर्ज कराई है ।आपत्तिजनक तस्वीरें जारी करने के बाद धनंजय मुंडे ने मुंबई हाईकोर्ट में रुख किया है जिस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए फिलहाल सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के पोस्ट करने पर रोक लगा दी है।
वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक का कहना है पुलिस जांच जारी है जिसके लिए महिला सहायक पुलिस आयुक्त की निगरानी में इसकी जांच की जा रही है। जांच परिणाम निकलने के बाद पार्टी इस पर कुछ फैसला कर पाएगी ।वही धनंजय मुंडे ने इसे अपने विपक्ष में एक साजिश करार दिया है और उनका कहना है कि रेनू शर्मा ,उनके भाई उन्हें ब्लैकमेल करना चाहते हैं।

 गौरतलब हो कि अब तक ओशिवारा पुलिस थाने ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज नहीं की है और रेनू शर्मा की शिकायत पर तहकीकात जारी है ।

भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मांगा धनंजय मुंडे से इस्तीफा।

 पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने यह दलील देते हुए धनंजय मुंडे से इस्तीफा मांगा है कि जो स्वयं यह कबूल कर रहा हो कि उनके विवाह के अतिरिक्त बाहर भी दूसरे अन्य संबंध है और उन संबंधों से उन्हें बच्चे भी हैं ।ऐसे व्यक्ति को सामाजिक नए मंत्री का पद तुरंत छोड़ देना चाहिए।


धनंजय मुंडे दिवंगत भाजपा राष्ट्रीय नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं और उन्हीने वर्तमान में परली विधानसभा से पंकजा मुंडे को शिकश्त देकर जीत दर्ज की थी।


(पार्श्व  गायिका रेेणु   शर्मा  द्वारा  की   गई शिकायत)

No comments