महाराष्ट्र पुलिस दल में 12538 रिक्त सिपाही के पद संवर्ग समूह से भरे जाने का ऐतिहासिक निर्णय- अनिल देशमुख- गृहराज्य मंत्री
महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि राज्य प्रशाशन ने महाराष्ट्र पुलिस दल मे बड़ा ही महत्वपूर्ण फैसले के तहत 12538 रिक्त सिपाही पद भरने का निर्णय लिया है। सभी रिक्त सिपाही पोस्ट के पद संवर्ग समूह से भरे जाएंगे।
(प्रतिकात्मक छवि- महाराष्ट्र पोलिस)
(प्रतिकात्मक छवि- महाराष्ट्र पोलिस)
पहले चरण में 5297 पद की भर्ती की जाएगी जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया भी जल्दी ही शुरू होनेवाली है।
बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस समूह में सिपाही यानी कांस्टेबल भर्ती को लेकर गृहराज्य मंत्री देशमुख ने 28 दिसम्बर 2020 में ही नागपुर में पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी। इसके लिए सितंबर में ही कुल पदों को भरने के लिए राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी थी।
2019 में ही 5297 सिपाही पदों की निर्मिती हुई थी। जबकि 2020 में 6726 पद बनाए गए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था।
नागपुर के कटोल विधानसभा से विधायक ने कहा था कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार प्रति एक लाख जनसंख्या पर 2019 की तुलना में इस वर्ष नागपुर में क्राइम दर काफी हद तक घट गई है ।हालांकि एन सी आर बी के आंकड़े 25 लाख की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए आधारित हैं। जैसे 2019 में हुए 163 बलात्कार जैसे संगीन अपराध 2020 में घटकर 152 तक हो गए थे।
No comments
Post a Comment