0 17 मई तक बढ़ा देशव्यापी लॉक डाउन। कुल 733 ऑरेंज ग्रीन और रेड जोन में हुआ देश का विभाजन। 319 ग्रीन जोन में मिलेगी कई तरह की राहतें - Khabre Mumbai

Breaking News

17 मई तक बढ़ा देशव्यापी लॉक डाउन। कुल 733 ऑरेंज ग्रीन और रेड जोन में हुआ देश का विभाजन। 319 ग्रीन जोन में मिलेगी कई तरह की राहतें

दिल्ली: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 2 सप्ताह के लिए वापस बढ़ा दिया गया है। देश में 40 दिनों का लॉकडाउन 3 मई को पूरा हो रहा है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में पहले से अधिक छूट दी जाएगी। लेकिन सोशल डिस्टेंशिंग के नियम पहले की तरह जारी रहेंगे। सरकार ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है।
गृहमंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को काफी लाभ हुआ है। लॉकडाउन को 4 मई से अगले 2 सप्ताह तक बढ़ाने की घोषणा की जाती है। रेड, ग्रीन और ऑरेन्ज जोन के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस तैयार की गई है। ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में काफी छूट भी दी गई है।
देशभर को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोनों में बांटा जा रहा है। ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दे दी गई है। ताजा आदेश के मुताबिक, ग्रीन जोन के 307 जिलों में बसें चल सकेंगी, लेकिन बसों की क्षमता 50% से ज्यादा नहीं होगी। यानी, अगर किसी बस में 50 सीटें हैं तो उसमें 25 से ज्यादा यात्री नहीं चढ़ेंगे। इसी तरह, डीपो में भी 50% से ज्यादा कर्मचारी काम नहीं करेंगे। इन जिलों में नाई की दुकानें, सैलून समेत अन्य जरूरी सेवाओं और वस्तुएं मुहैया कराने वाले संस्थान भी 4 मई से खुल जाएंगे।

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना का कहर जारी है और बीते 24 घंटे में कोरोना के 1755 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 77 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस के कारण देशभर में 1152 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 35,365 लोग संक्रमित हैं जबकि 9065 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया।

गौरतलब है किए स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में 130 रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन और 319 ग्रीन जोन की पहचान की है। इनमें से महाराष्ट्र में 14 रेड जोन, 16 ऑरेंज जोन और 6 ग्रीन जोन हैं। पत्र के अनुसार, जिन जिलों में पिछले 21 दिनों से कोरोना का कोई कन्फर्म केस नहीं आया हो या पिछले 21 दिनों से कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया हो, उसे ग्रीन जोन माना जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी देश के मेट्रो शहर रेड जोन में ही रहेंगे, जहां पर कोरोना वायरस फैलने का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। इस तरह से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद को रेड जोन में ही रखा गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के 14, दिल्ली के 11, तमिलनाडु के 12, उत्तर प्रदेश के 19, बंगाल के 10, गुजरात के 9, मध्य प्रदेश के 9, राजस्थान के 8 जिले रेड जोन में शामिल हैं।

महाराष्ट्र में रेड जोन वाले शहर
मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, पालघर, नागपुर, सोलापुर, यवतमाल, औरंगाबाद, सतारा, धुले, अकोला, जलगांव, मुंबई उपनगर।

महाराष्ट्र के ऑरेंज जोन जिले
रायगढ़, अहमदनगर, अमरावती, बुलढाणा, नंदुरबार, कोल्हापुर, हिंगोली, रत्नागिरी, जालना, नांदेड़, चंद्रपुर, परभणी, सांगली, लातूर, भंडारा और बीड।

महाराष्ट्र के ग्रीन जोन जिले
उस्मानाबाद, वाशिम, सिंधुदुर्ग, गंडिया, गढ़चिरौली और वर्धा।

(केंद्र सरकार द्वारा जारी संचारबन्दी वृध्दि को लेकर नोटिफिकेशन)

No comments