आज बांद्रा में 3 हजार के करीब मजदूरों का उमड़ा सैलाब, गांव जाने के लिए एकत्र हुए लोग, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज। नवी मुम्बई से महापंचायत संस्था अध्यक्ष विनय दुबे को लोगो को भड़काने के खिलाफ नवी मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार। आपदा प्रबंधन कानून के तहत मुम्बई पुलिस दे सकती है एक साल की सजा ।
आज सुबह 10 बजे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को यह घोषित कर दिया कि पूरे देश मे 3 मई तक संचार बंदी लागू रहेगी।
महाराष्ट्र में 2 दिन पहले ही मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज्य में 30 अप्रैल तक संचार बंदी की घोषणा कर दी है।
राज्य में कोरोना संक्रमित 2000 से अधिक मरीज हैं, 100 से ज्यादा मौत हो चुकी है।
आज मोदी जी के वक्तव्य के लगभग 6 घंटे बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास जाम मस्जिद के पास मजदूर 2500 से 3000 के लगभग जमा हो गए। अफवाह ये थी कि ट्रेन शुरू हो गई है।
पुलिस को बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी तब जाकर भीड़ पर काबू पाया जा सका है।
इस कड़ी में 800 से 900 अज्ञात लोगों के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
तहकीकात में पुलिसने विनय दुबे को ऐरोली ,नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है।
कौन है विनय दुबे
विनय 35 वर्षीय , उत्तर भारतीय महापंचायत संस्था के अध्यक्ष हैं जिसमे उनके अनुसार 33 हजार से ज्यादा सदस्य हैं।
ऐरोली, नवी मुम्बई में रहनेवाले विनय वैसे मूलतः उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से हैं और वहां से कालीन निर्यात का व्यापार भी है।
बारहवीं पास विनय ने नवी मुम्बई के एक महाविद्यालय से बैचलर इन इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी शुरू की थी। काफी सक्रिय भूमिका में विनय ने अपनी पहचान उत्तरभारतीयों के मसीहा के रूप में बनाई। चाहे मनसे का उत्तर भारतीयों के प्रति मार पीट, आक्रामक रवैये, सब्जी वालो को मारना ,भगाना रहा हो, विनय ने उत्त्तर भारतीयों के साथ मिलकर मोर्चा निकाला, कभी आजाद मैदान में तो कभी सड़क पर ।
2 दिसंबर 2018 को अचानक विनय की राजनीतिक गतिविधि में नया मोड़ आया जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे को उत्त्तर भारतीय मंच पर बुलाकर सम्मान दिया। अवसर था उत्तर भारतीय महापंचायत द्वारा आयोजित कांदिवली में राज ठाकरे के साथ संवाद का।
इसके बाद विनय को लगा कि उत्त्तर भारतीयों के साथ ही मराठी मानुस को भी वह आकर्षित कर लेंगे क्यों कि राज ठाकरे के रूप में महाराष्ट्र की दिग्गज हस्ती को मंच पर लाकर सम्मनित कर चुके हैं।
विनय , 2019 का लोकसभा चुनाव कल्याण पूर्व से निर्दलीय लड़े पर बुरी तरह हार गए।
इन सबके बाद तो जैसे भाजपा विरोधी,मोदी विरोधी कॉम्पैन का सिलसिला विनय ने शुरू कर दिया । नागरिकता संशोधन कानून CAA, NRC, NPR का पुरजोर विरोध किया।
विनय का बांद्रा वाली भीड़ में क्या है रोल
फेसबुक खंगलने पर पुलिस को पिछले 3 ,4दिनों से लगातार विनय द्वारा अपलोड किए वीडियो मिले जिसे तीसों हजारों ने देखा है।
वीडियो में विनय सबसे अपील करते हैं कि 14,15 अप्रैल तक सभी प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने का प्रबंध किया जाए, सभी मज़दूरभाई कुर्ला टर्मिनस के पास एकत्रित हों।सरकार और दबाव बनाएं।
सरकार को भी विनय ने धमकाया की यदि ऐसा नही हुआ तो वह सभी मजदूर भाइयों के साथ 20 अप्रैल से पैदल ही गांव जाएंगे।
विनय ने कहा है कि भले वहां जाकर कोरोना से मजदूर मार जाएं पर यहाँ रहे तो भुखमरी से मार जाएंगे।
आज भी दोपहर 1 बजे फेसबुक लाइव में विनय ने लोगो को भड़काने का काम किया।
हालांकि कुछ ही दिन पहले विनय के पिता जटाशंकर दुबे जो एक ऑटो चालक हैं ,नेअपनी जमा पूंजी के25000 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को दिए हैं।
इस बीच विनय ने यह भी कहा कि 40 बसें वह चलवाना चाहते हैं ताकि लोग अपने गांव पहुंच जाएं, पर राज्य सरकार आदेश नही दे रही है।
विनय ने 18 अप्रैल को सभी मजदूर भाइयों को एक साथ जमा होने का आवाहन भी किया था।
अफवाह फैलाने, संचार बंदी के नियमो का उल्लंघन, नागरिकों को एकत्र जमा करना इत्यादि अपराधों के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
नवी मुंबई पुलिस उपायुक्त पंकज दहाने के अनुसार जानकारी मिलते ही विनय को ऐरोली से गिरफ्तार किया गया है और उसे मुम्बई पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
(नवी मुम्बई पुलिस उपायुक्त-पंकज दहाने)
विनय दुबे का परप्रांतियों को भड़काने का वीडियो उन्हीने इसी शनिवार को अपलोड किया था। वीडियो मे परप्रांतियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश तक 20 अप्रैल को पैदल यात्रा शुरू करने का भी जिक्र है।
बाएं -विनय दुबे(अध्यक्ष-उत्तर भारतीय महा पंचायत)
एक ओर जहां मुख्यमंत्री ठाकरे हाथ जोड़कर अपील कर रहे हैं कि कही मत जाइए, यह आपका देश है, यहां आपका पूरा ध्यान रखा जाएगा। 6 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को सु यह का नाश्ता, दो वक्त का खाना दिया जा रहा है ।डाक्टर भी निगरानी में रखे गए हैं।
ऐसे में मजदूर भाई क्यों चिंता कर रहे हैं।
(उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री ने बांद्रा घटना के तुरंत बाद लाइव आकर जनता से राजनीति का शिकार न होते हुए सहयोग की अपील की।)
केंद्रीय गृहमन्त्री अमित शाह ने भी फोन पर ठाकरे उद्धव से बात कर बांद्रा में आज जुटी भीड़ पर गहरी चिंता जताई है। भविष्य में ऐसी दूसरी घटना न घटे ,इस पर विशेष ध्यान देने की हिदायत भी दी है।
(बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर मस्जिद के पास ३००० के लगभग मजदूर )
No comments
Post a Comment