0 खालिस्तान नेशनल आर्मी की धमकी से बढ़ी सुरक्षा/ मेयर ऑफिस, महानगर के स्कूल, बच्चन के बंगलो समेत कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी/ पुलिस को छानबीन में कुछ नहीं मिला - Khabre Mumbai

Breaking News

खालिस्तान नेशनल आर्मी की धमकी से बढ़ी सुरक्षा/ मेयर ऑफिस, महानगर के स्कूल, बच्चन के बंगलो समेत कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी/ पुलिस को छानबीन में कुछ नहीं मिला

कल सुबह 11.30 बजे मनपा कार्यालय को एक क्रिप्टिक ईमेल से धमकी दी गई कि मनपा महापौर ऋतु तावड़े का कार्यालय 3 बजेके आसपास बम से उड़ा दिया जाएगा। दोपहर 1 बजे के लगभग महालक्ष्मी समेत  महानगर के कई स्कूल उड़ाए जायेंगे। इस ईमेल की जिम्मेदारी खालिस्तान नेशनल आर्मी नामक संगठन ने ली है।

ईमेल में लिख था कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच अमिताभ बच्चन के जलसा बंगलो को उड़ाया जाएगा।
प्रसिद्ध गायक दलजीत दोसांझ के स्थल को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी।

पुलिस उपायुक्त जोन 1 मनीष कलवानिया के अनुसार शहर में कई जगह सर्च अभियान चलाया गया पर कही कुछ नहीं मिला है।
हो सकता है फर्जी तरीके से बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह का यह काम हो।

यह क्रिप्टिक ईमेल ऐसे समय में आया है जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

No comments