मातोश्री पहुंचे सतीश सालियन और वकील नीलेश ओझा, थमाया ५०० करोड़ का मानहानि का नोटिस, माफीनामा की मांग भी शामिल
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। दिशा, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी।
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान अपने कानूनी सलाहकार एडवोकेट नीलेश ओझा के साथ शनिवार को उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' पहुंचे।
वहां उन्होंने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस व्यक्तिगत रूप से सौंप दिया है। सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा उनकी कानूनी लड़ाई को "राजनीति से प्रेरित" बताने वाले बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है और सात दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें मातोश्री में अंदर जाने नहीं दिया गया इसलिए गेट पर सिक्योरिटी अधिकारियों को ही यह नोटिस सौंपी गई है।
निलेश ओझा , एडवोकेट से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें धमकाया गया था कि उन्हें वकालत की प्रैक्टिस नहीं करने दिया जाएगा, इसलिए इसके जवाब में वह यहां नोटिस स्वयं देने आए और बता सके कि वह प्रैक्टिस कर रहे हैं।
दिशा सालियन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में ८ जून २०२० को मुंबई के मलाड स्थित उनके रिहायशी इमारत से कूदकर जान देने से हुई थी, जिस पर मालवणी पुलिस ने रिपोर्ट लगाई थी।
हाल ही में मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देश पर केस सीबीआई को हस्तांतरित किया गया है , मालवणी पुलिस ने भी मामले से जुड़ी जानकारी सीबीआई को उपलब्ध कराई है।
आदित्य ठाकरे ,वर्ली से शिवसेना यूबीटी के विधायक एवं पूर्व राज्य टूरिज्म मंत्री को भी इसमें आरोपी बनाया गया है, जिससे उन्होंने साफ इनकार किया है और यह भी कहा था कि दिशा के पिता सालियन की कानूनी लड़ाई व्यर्थ है।इसी से आहत होकर पिता सतीश ने मानहानि का दावा किया है।
सतीश सालियन ने कहा कि आम आदमी को कमजोर न समझे, उन्हें न्यायालय पर भरोसा है और उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
No comments
Post a Comment