उत्तर प्रदेश नोएडा एयरपोर्ट से ५०० मीटर दूर पर भीषण बस हादसा/ आग लगने से ९ की मौत, लोगो ने कूदकर जान बचाई। मृतक के परिजनों को पीएम ने २ लाख, घायलों को ५० हजार की मदद का ऐलान किया
नोएडा ,उत्तर प्रदेश
जेवर एयर पोर्ट से मात्र ५०० मीटर की दूरी पर यमुना एक्सप्रेस वे से गुजर रही प्राइवेट एसी बस में ड्राइवर कंडक्टर सिगरेट पी रहे थे, कुछ यात्रियों द्वारा मना करने पर वह हंस रहे थे। बस में आग लग गई और इतनी भीषण आग लगी कि ८ पुरुष, १ महिला जिंदा जलकर मर गए। हादसा बुधवार रात ११.३० के लगभग हुआ।
कई लोगों ने खिड़की तोड़कर कूदकर अपनी जान बचाई। ड्राइवर आग लगने के बावजूद बस को नहीं रोक रहा था।
कुल ३५ लोग बस में सवार थे। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को २ लाख, घायलो के ऊपचार के लिए ५० हजार के मदद की घोषणा की है।
इस बस पर पहले भी १९ चालान और १.७५ लाख का फाइन लग चुका है।
बस क्रमांक BR 32P AB 647 में यह आग लगी थी।
जेवर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।, पुलिस आगे की जांच कर रही है।
घायलों का इलाज जारी है।
No comments
Post a Comment