वर्सोवा भयंदर तटीय परियोजना के लिए ४५ हजार पेड़ो को काटने की स शर्त मंजूरी/ ३ गुना पेड़ लगाना होगा: मुंबई उच्च न्यायालय
हाल ही में मुंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई मनपा को वर्सोवा से मीरा भयंदर तक तटीय परियोजना ( कोस्टल रोड प्रोजेक्ट) के लिए ४५ हजार पेड़ो को काटने की मंजूरी दी है लेकिन पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए शर्त भी रखी है।
मनपा को हर एक पेड़ के बदले तीन पेड़ लगाना होगा। उन पेड़ो की देखभाल १० वर्ष तक करनी होगी।
वर्सोवा से भयंदर तक ३३ किमी की दूर तय करने में अभी २ घंटे का वक्त लगता है ,जिसे इस कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के जरिए २० मिनट में पूरा किया जा सकेगा और दूरी भी १० किलोमीटर कम हो जाएगी।
१९ एकड़ में फैले इन पेड़ो के बदले मनपा ने वसई, बोईसर, दहानू रोड, पालघर में लगभग ८४ एकड़ की जगह में १.३ लाख पेड़ लगाने की तैयारी रखी है।
No comments
Post a Comment