0 नहीं रहे पूर्व शिवसेना विधायक घनश्याम दूबे, लीलावती में ली आखिरी सांस। - Khabre Mumbai

Breaking News

नहीं रहे पूर्व शिवसेना विधायक घनश्याम दूबे, लीलावती में ली आखिरी सांस।

सुरियावां, भदोही के मूल निवासी ,उद्योगपति एवं पूर्व MLC शिवसेना घनश्याम दुबे ने ली मुंबई के लीलावती अस्पताल में आखिरी सांस।

घनश्याम दुबे , पूर्व मुंबई MLC विधायक शिवसेना ने आज सुबह 5.45 के लगभग बांद्रा के  लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली और संसार को अलविदा कह दिया है, ऐसी जानकारी मिल रही है।
उनका अंतिम संस्कार पैतृक निवास ,सूर्याणव भदोही में किया जाएगा।
दूबे, फेफड़े और हृदय की बीमारी से ग्रसित थे और लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।पुत्रों  योगेश ,गिरीश दूबे, दो पुत्रियों समेत भरा परिवार वह छोड़ गए हैं।  शिवसेना संस्थापक हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के भी करीबी माने जाते रहे, उत्तर भारतीयों के विकास में अहम भूमिका निभाई। वह 75 वर्ष के थे, उनके जाने से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

No comments