सायन कोलीवाड़ा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष ने भेजा लीगल नोटिस/ चुनाव आयोग से की मांग, कांग्रेस प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द की जाए।
सायन कोलीवाड़ा विधानसभा :१७९ से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश कुमार यादव को भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष ने भेजा लीगल नोटिस/ चुनाव आयोग से की शिकायत, कांग्रेस के गणेश यादव की उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग
हाल ही में बीते दिनों कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे रवि राजा ने भाजपा ज्वाइन किया और जिन्हें भाजपा मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, ने अपने मुंबई उच्च न्यायालय के वकील विश्वनाथ पाटिल द्वारा इलेक्शन कमीशन , रिटर्निंग ऑफिसर, सायन कार्यालय में नोटिस के साथ निवेदन किया है कि कांग्रेस के उम्मीदवार गणेश कुमार यादव ने बिना उनकी( रवि राजा) परमिशन के उनके फोटो, इमेज, वीडियो ,स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल कर उनके ( गणेश यादव उम्मीदवार ) X अकाउंट एवं फेसबुक पर पोस्ट किया है जो चुनाव आयोग के नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
इस आधार पर उन्होंने चुनाव आयोग से निवेदन किया है कि गणेश कुमार यादव की उम्मीदवारी बर्खास्त की जानी चाहिए।रवि राजा के पुराने फोटो, वीडियो का इस्तेमाल २०२४ विधानसभा चुनाव में गणेश यादव जी कर रहे हैं ,जब रवि राजा कांग्रेस में थे।
रवि राजा ने कांग्रेस उम्मीदवार गणेश कुमार यादव को आज यह लीगल नोटिस भेजा है।
रवि राजा ने जिक्र किया है कि सोशल अकाउंट X पर गणेश कुमार यादव ने ३ नवंबर १२:०९ बजे यह वीडियो/फोटो पोस्ट किए हैं।
उल्लेख कर दें कि रवि राजा को विधायकी टिकट नहीं दिए जाने से वह नाराज थे और कांग्रेस छोड़कर आधिकारिक तौर पर ३१ अक्टूबर के दिन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलर, स्थानीय मौजूदा भाजपा विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन एवं अन्य की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली। उन्हें मुंबई उपाध्यक्ष बनाया गया है।
No comments
Post a Comment