बदलापुर जौनपुर विधायक की चारकोप में विधायक योगेश सागर के लिए चुनावी रैली, मतदाताओं से कर रहे अपील, स्थानीय जनता का मिल रहा भरपूर प्रतिसाद
बदलापुर ,जौनपुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र चारकोप विधानसभा में कर रहे जन संपर्क, विधायक योगेश सागर को बहुमत के लिए पूरा प्रयास/ मिल रहा स्थानीय जनता का भरपूर प्रतिसाद।
इन दिनों महाराष्ट्र ,मुंबई में उत्तर प्रदेश के कई विधायक प्रवास पर हैं और पार्टी द्वारा दिए गए विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार को जीतने के लिए अपना समर्थन देने के लिए प्रयासरत हैं।
इसी कड़ी में बदलापुर , जौनपुर के दो बार के दिग्गज विधायक भाजपा नेता रमेश चन्द्र मिश्र चारकोप, कांदिवली पश्चिम में विधायक योगेश सागर के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
( बाएं से : बदलापुर जौनपुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शाहगंज जौनपुर विधायक रमेश सिंह)
न केवल स्थानीय लोगों से चुनावी रैली में मिल रहे हैं बल्कि चाल, घरों में मतदाताओं, कार्यकर्ताओं के घर जाकर मिलते हैं, उनके साथ खाना खाते हैं और स्थानीय बदलापुर जनता से भी मिलकर उनकी ग्रामीण समस्या पर भी ध्यान दे रहे हैं।
कई शिकायतों का निपटारा विधायक रमेश मिश्र संबंधित अधिकारियों, ग्राम प्रधान आदि से बात कर फोन पर ही कर देते हैं और लोग संतुष्ट हो जाते हैं।
पिछले कुछ दिनों से स्थानीय विधानसभा क्षेत्र और मुंबई की जिम्मेदारी दोनों ही को निभाने के पीछे रमेश मिश्र जैसे विधायक पूरी तरह समर्पित नजर आ रहे हैं।
कल दादर भाजपा कार्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर बदलापुर में रेल संबंधित समस्याओं से अवगत कराया और निवारण के लिए निवेदन भी किया। महाराष्ट्र चुनाव से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
रमेश चन्द्र मिश्र १८ नवंबर तक मुंबई में रहेंगे।
उनसे प्रतिदिन सुबह ११ से १ के बीच चारकोप स्थित कांदिवली रिक्रिएशन क्लब ,शांतिलाल मोदी रोड , कांदिवली पश्चिम में मिला जा सकता है।
आज बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र से कांदिवली क्लब में मुलाकात के दौरान उनसे विस्तृत बातचीत की गई।
No comments
Post a Comment