हमारे निर्देश की न करें प्रतीक्षा, विपक्ष के आरोपों का दें मुहतोड़ जवाब/ पुणे अधिवेशन में गरजे भाजपा के फायर ब्रांड लीडर देवेंद्र फडणवीस
भाजपा महाराष्ट्र अधिवेशन आज रविवार के दिन पुणे में संपन्न हुआ।
हजारों कार्यकर्ताओं , समर्थकों के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि हमारे किसी निर्देश का इंतजार करने में वक्त बर्बाद न करे, बल्कि विपक्ष द्वारा लगाए गए हर आरोप का दृढ़ता से जवाब दें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सिर्फ एक ही लक्ष्य अर्जुन और शिवाजी महाराज की तरह लेकर चलना चाहिए कि राज्य में फिर से हमारी सरकार बनानी है। जिस तरह शिवाजी महाराज का लक्ष्य हिंदवी स्वराज्य बनाने का था, जिस तरह अर्जुन का लक्ष्य सिर्फ मछली की आंख थी , ठीक उसी तरह किसी भी नकारात्मक बातों के चक्कर में न पड़ें और महामारी सरकार बने ताकि महाराष्ट्र पी एम मोदी के साथ रहे और विकास का पूरा लाभ हो यह लक्ष्य होना चाहिए।
भाजपा के फायर ब्रांड लीडर फडणवीस ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? राकांपा के साथ कैसे फिट होंगे? ऐसे सवालों से बचना चाहिए। नकारात्मक बातो पर ध्यान न दें। भाजपा महायुति सरकार लेकर आई है। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ही बालासाहेब ठाकरे के विचारों वाली असली शिवसेना है।
महाविकास आघाड़ी के दल हमारी योजनाओं का कुप्रचार कर रहे हैं।वह मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का भी कुप्रचार कर रहे हैं लेकिन हमारी सरकार सर्वांगीण विकास के लिए वचन बद्ध है।
लोकसभा में महा विकास आघाड़ी को जीत इसलिए मिली क्यों कि आरक्षण समाप्ति, संविधान बदलने को लेकर हमारी सरकार के प्रति कुप्रचार किया गया, जनता से झूठ बोला गया था।
भाजपा ने अकेले पहले १.५० करोड़ हासिल किए थे।इस बार राज्य में होनेवाले चुनाव में १.७५ करोड़ मत भाजपा सिर्फ अपने दम पर जीतेगी, इसका विश्वास देवेंद्र फडणवीस ने दिलाया।
No comments
Post a Comment