अशोक चव्हाण का कांग्रेस से इस्तीफा/ पार्टी से नेताओं के पलायन का दौर जारी
पूर्व मुख्यमंत्री एवम कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को अब बाय बाय कह दिया है।
चव्हाण ने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को दे दिया और इसी के साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा पत्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को सौंप दिया है।
नाना पटोले ने चव्हाण के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
मीडिया इंटरव्यू के दौरान चव्हाण से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने के पीछे कोई कारण हो, यह जरूरी नहीं है। मैने कांग्रेस छोड़ने का फैसला व्यक्तिगत रूप से लिया है, मेरी किसी नेता से कोई शिकायत नहीं है।
यह पूछने पर कि क्या वह भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं? अशोक चव्हाण ने कहा कि वह भाजपा की कार्य पद्धति के बारे में नहीं जानते। अगले एक दो दिन में वह जरूर कुछ बताएंगे, अभी कुछ नही सोचा है।
अटकले लगाई जा रही हैं कि भाजपा उन्हे राज्यसभा भेज सकती है।
चव्हाण ने कहा कि उन्होंने किसी भी पार्टी के विधायक, नेता के साथ भेदभाव नही किया। मंत्री रहने के दौरान उन्होंने जिस विधायक को जरूरत थी, उसे विकास कार्य के लिए फंड जरूर दिया।
दीपक हुड्डा ने भी कांग्रेस छोड़ी, किया भाजपा में प्रवेश
भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा और उनकी बॉक्सिंग चैंपियन पत्नी स्वीटी बोरा ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। दीपक हुडा ने कहा कि कांग्रेस की खराब नीतियों के कारण वह पार्टी छोड़ रहे है। स्वीटी ने पहले कांग्रेस ज्वाइन किया था। इस तरह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा के गढ़ में भी सेंध लग गई है। यहां से भजनलाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है।
No comments
Post a Comment