0 भाजपा पुणे विधायक सुनील कांबले पर ऑन ड्यूटी अधिकारी को थप्पड़ मारने की घटना कैमरे में कैद/ मैंने थप्पड़ नही मारा, मुझे नहीं पता वह कौन था: विधायक कांबले - Khabre Mumbai

Breaking News

भाजपा पुणे विधायक सुनील कांबले पर ऑन ड्यूटी अधिकारी को थप्पड़ मारने की घटना कैमरे में कैद/ मैंने थप्पड़ नही मारा, मुझे नहीं पता वह कौन था: विधायक कांबले

मौका था पुणे के सत्संग अस्पताल में उभय लिंग यानी ट्रांसजेंडर लोगों के लिए विशेष वार्ड के उद्घाटन का।
इस अवसर पर पुणे के पालक मंत्री एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हाथों इस विशेष वार्ड का उद्घाटन हो रहा था भाजपा के पुणे के स्थानीय विधायक सुनील कामले भी मौजूद थे खबर यह आ रही है कि उन्होंने मंत्र से नीचे उतरकर जाते वक्त पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मार दिया यह घटना कमरे में कैद हो गई।
सुनील कांबले ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि सामने वाला कौन था और उन्होंने उसे थप्पड़ नहीं मारा है उनकी पूरी जीवनी झोपड़पट्टी में बीती है और उन्हें पता है कि थप्पड़ कैसे मारते हैं।
सुनील कामले ने कहा की वह व्यास पीठ से नीचे जरूर उतरे थे  क्योंकि उनका नाम मंच पर नहीं बुलाया गया था।

 जिसको लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जिलाधिकारी से जाहिर की। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि उनका नाम मंच पर बुलाने के लिए संबंधित अधिकारी को दिया गया था पर कदाचित इसमें कुछ त्रुटी रह गई है।

विधायक सुनील कांबले ने कहा कि मेरा नाम मंच पर ना बुलाए जाने की वजह से मैं नाराज हो जाऊं और इसलिए मैं किसी को थप्पड़ मार दूं यह कोई वजह नहीं हो सकती।

कांबले ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मंच पर जाते समय उन्हें किसी के द्वारा तीन बार  हाथ का कोना लगा जिसको लेकर उन्होंने अधिकारी से कहा भी कि यह देखिए यह कौन व्यक्ति है?  खबर यह भी आई कि उनका झगड़ा राकंपा के एक पदाधिकारी से हो गया। हालांकि विधायक सुनील कांबले का कहना है कि पुलिस उस पदाधिकारी से झगड़ रही थी और वह बीच बचाव के लिए गए थे।

मंच से उतरने के बाद सुनील कांबले जा रहे थे, उन्होंने कहा कि उनके शर्ट को पड़कर कोई उन्हें खींच रहा था बदले में उन्होंने उसे व्यक्ति को सिर्फ धक्का देकर रोकने का प्रयास किया।

वही राकंपा के अन्य पदाधिकारी अब यह प्रश्न उठा रहे हैं कि भाजपा की सत्ता के नशे में चूर विधायक ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी पर थप्पड़ उठाते हैं इसकी हिम्मत कैसे हो जाती है क्या राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस इस पर कोई एक्शन लेंगे या नहीं।

राज्य के गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस पर कोई  बयान आना अब तक बाकी है।


No comments