जगदगुरू नरेंद्राचार्य जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए रत्नागिरी धाम पहुंचे फडणवीस/ लिया आशीर्वाद
जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम के निमित्त आज रत्नागिरी के नाणिज धाम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर न केवल उन्होंने जगतगुरु का आशीर्वाद लिया बल्कि जगतगुरु रामानंदाचार्य के गुरु गजानन जी महाराज के सामने भी शीश झुकाया।
उक्त अवसर पर राज्य कैबिनेट मंत्री उदय सामंत समेत अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति मौजूद रहे।
जगतगुरु रामानंदाचार्य जी महाराज २१ अक्टूबर 1966 के दिन रात १०:३० बजे नाणीज ग्राम ,रत्नागिरी जिला में पिता बाबूराव सुर्वे एवं माता सुभद्रा देवी के यहां जन्मे थे। मकर राशि में जन्म लेने और शनि के प्रभाव के चलते उनके भाग्य में लिखा था कि वह बड़े ही विख्यात होंगे।
बचपन से ही बालक नरेंद्र का ध्यान भक्ति की तरफ आकर्षित रहा उन्होंने गजानन महाराज को ही अपना सब कुछ मान लिया और हमेशा उनके बारे में ही सोचते रहते थे यहां तक की सपने में भी वह उन्हें ही देखते थे।
(नाणीज धाम: रत्नागिरी)
परिवार वालों ने उन्हें संसार की तरफ फिर से आकर्षित करने के लिए 1985 में उनका विवाह कर दिया। 1988 में उन्होंने कानिफनाथ के रूप में पुत्र रत्न की प्राप्ति की जिसके बाद नरेंद्र आचार्य को लगा कि उन्होंने अपना सांसारिक कर्तव्य पूरा कर लिया है। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से अपना मन भक्ति में लीन कर लिया।
जगदगुरू नरेंद्रचार्य जी महाराज के देश विदेश में लाखों भक्त हैं।
No comments
Post a Comment