0 सदानंद थारवाल का शिवसेना यूबीटी के कल्याण लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा/ पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा न उतरना बताई वजह/बने रहेंगे शिवसैनिक - Khabre Mumbai

Breaking News

सदानंद थारवाल का शिवसेना यूबीटी के कल्याण लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा/ पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा न उतरना बताई वजह/बने रहेंगे शिवसैनिक

पिछले 4 दशक से अधिक समय से शिवसेना में सेवा दे रहे सदानंद थारवाल ने कल्याण, ठाणे में बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं। कल उन्होंने पार्टी के कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।


वह पूर्व में नगरसेवक, ठाणे शहर के अध्यक्ष जैसी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके अनुसार उन्होंने पार्टी का दायरा बढ़ाने की भरपूर कोशिश की है और कर रहे हैं लेकिन पार्टी हाई कमान की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी और के साथ जाने पर कुछ नही कहा , बल्कि यह बयान दिया कि वह शिवसैनिक बने रहेंगे। 

हाल ही में क्षेत्र में विस्तार करने के लिए विजय सालवी को कल्याण से पार्टी में उपनेता का पद दिया गया है। विजय साल्वी ने भी थरवाल से बात की और कहा कि समयाभाव के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। 





No comments