0 संजय दत्त बैग लेकर मातोश्री क्यों आता था? एयर इंडिया मैनेजर हर महीने २५ लाख देता था/ गजानन कीर्तिकर के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में नारायण राणे ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना/ लगाए भ्रष्टाचार के कई आरोप - Khabre Mumbai

Breaking News

संजय दत्त बैग लेकर मातोश्री क्यों आता था? एयर इंडिया मैनेजर हर महीने २५ लाख देता था/ गजानन कीर्तिकर के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में नारायण राणे ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना/ लगाए भ्रष्टाचार के कई आरोप

मुंबई के सहारा होटल में  हाल ही में  'शिवसेना लोकाधिकार आणि मी' पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस पुस्तक की रचना मुंबई के सांसद गजानन कीर्तिकर ने की है जो दिग्गज शिव सैनिक रहे हैं।


सहारा होटल में अभिजीत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे भी मौजूद थे। उन्होंने कई वरिष्ठ राजनेताओं के सामने उद्धव ठाकरे समर्थित शिवसेना पर कई सारे आरोप लगाए।

नारायण राणे कहते हैं कि वह 15 वर्ष के थे जब उन्होंने शिवसेना ज्वाइन किया था उसे समय बाला साहब कहते थे कि मैं अपने बड़े बेटे को आगे कर रहा हूं। क्योंकि उद्धव ठाकरे की उम्र 8 वर्ष की थी। राणे ने कहा कि जब वह 18 साल के हुए तो आयकर विभाग में उन्हें नौकरी मिल गई थी।
जब उद्धव 8 वर्ष के थे । उस समय मुंबई में शिवसेना की ओर से कई आंदोलन हुए। कहीं पर भी उन्हें यह याद नहीं है कि उन्होंने भी शिवसेना जिंदाबाद का भी नारा लगाया हो या वह कह भी सकते हों।

नारायण राणे ने कहा  कि आज उद्धव ठाकरे कहते हैं कि विधायकों को एकनाथ शिंदे की ओर से करोड़ों रुपए दिए गए हैं। मैं पूछता हूं क्या उन्होंने नहीं दिए थे?  मैं याद दिलाना चाहता हूं कि संजय दत्त मातोश्री के गेट पर बैग लेकर आते थे। क्या यह भी बताना पड़ेगा कि वह कौन से गेट से अंदर आते थे?

नारायण राणे इतने पर चुप नहीं रहे। उन्होंने कहा एयर इंडिया का मैनेजर हरिहरन हर महीने 25 लाख रुपए मातोश्री में देकर क्यों जाता था, इसका भी चिट्ठा उनके पास मौजूद है। मेरी पूछताछ कीजिए, मैं जवाब दूंगा।

सुब्रत रॉय सहारा ने मुंबई में होटल खरीदा तो उसमें 140 मराठी कामगार थे । उन मराठी कामगारों को काम पर से हटाने का सबसे बड़ा मुद्दा था, जिसके लिए सुब्रत राय ने 140 मराठी कामगारों को होटल से हटाने के लिए 7 करोड रुपए शिवसेना को  दिए,  क्या यह झूठ है? 

राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे अपने विधायकों को संभाल नहीं सके यह बात वह नहीं स्वीकारते बल्कि यह आरोप लगाते हैं कि एकनाथ शिंदे की ओर से करोड़ों रुपए दिए गए। मेरे पास ऐसे कई लगभग १०५ मामले हैं जिनके सबूत भी हैं।

राणे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपील की कि जालना में हुए आंदोलन पर ध्यान दिया जाए मराठा समाज 34% है। किसी भी जाति का अंत मत देखिए, ध्यान दिया जाना चाहिए।

'शिवसेना लोकाधिकार आणि मी ' इस पुस्तक में शिवसेना के 57 वर्षों का इतिहास लिखा हुआ है। प्रत्येक शिव सैनिक को यह पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए ऐसा नारायण राणे में अपील किया है।






No comments