0 भारत पहुंचा चांद पर, विश्व का चौथा राष्ट्र बना हिंदुस्तान/ चंद्रमा पर तिरंगा - Khabre Mumbai

Breaking News

भारत पहुंचा चांद पर, विश्व का चौथा राष्ट्र बना हिंदुस्तान/ चंद्रमा पर तिरंगा

आज शाम ६ बजे भारत के वैज्ञानिकों , इसरो की टीम ने असंभव को संभव बना कर पूरी दुनिया में तिरंगा का मान बढ़ा दिया है। 

विक्रम लैंडर की लैंडिंग चंद्रमा पर हुई है। भारत में ९ करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस दृश्य को विभिन्न माध्यमों से लाइव देखा। चंद्रमा पर लैंडिंग का प्रसारण स्वयं ISRO अपनी वेबसाइट पर कर रहा था।


चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत के चंद्रयान ने अपने तीसरे मिशन में सफलता हासिल कर पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है।
१४ जुलाई से शुरू हुआ सफर अब ४० दिनो के इंतजार के बार पूरा हुआ है।

३.८४ लाख किमी की पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी तय कर दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करनेवाला भारत पहला देश बन गया है।

बता दें कि भारत से पहले रूस, अमेरिका और चीन ने भी चंद्रमा पर लैंडिंग की है।

अब नजरे प्रज्ञान रोवर पर हैं जिसके एक पहिए पर अशोक स्तंभ, दूसरे पहिए पर इसरो का चिन्ह उकेरा हुआ है। जब यह रोवर चंद्रमा की सतह पर चलेगा तो ये  दोनो चिन्ह चांद की सतह पर अंकित हो जाएंगे। इस रोवर का वजन २६ किलोग्राम है।




No comments