0 नालासोपारा में १२ वर्षीय प्रत्युष ने की घर में आत्महत्या/ अचोले पोलिस मामले की जांच में जुटी - Khabre Mumbai

Breaking News

नालासोपारा में १२ वर्षीय प्रत्युष ने की घर में आत्महत्या/ अचोले पोलिस मामले की जांच में जुटी

नालासोपारा, मुंबई

मुंबई उपनगर नालासोपारा पूर्व के शिरडी नगर में रहनेवाले निलेश सिंह के बेटे १२ वर्षीय प्रत्युष ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

घटना के वक्त निलेश और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। प्रत्युष ने वाश रूम में कपड़ा टांगने के लिए दीवार में मौजूद स्टील की पाइप से टॉवेल लपेटकर खुद को फांसी लगा ली।

काफी देर बाद भी जब प्रत्युष ने भीतर से दरवाजा नहीं खोला तब निलेश सिंह को दरवाजा तोड़ना पड़ा।

अचोले पोलिस ठाणे ने मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नही बरामद हुआ है।  
अचोले पोलिस ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार के अनुसार आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कल शुक्रवार दोपहर की है।
निलेश सिंह,  पत्नी एवम दो बच्चे समेत रह रहे हैं,  प्रत्युष उनका बड़ा बेटा था।

No comments