गोवंडी में पटाखे जलाने से मना किया तो नाबालिगों ने युवक को पीट पीट कर मारा, किए चॉपर से वार। गोवंडी पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों को ढूंढने में जुटी
कल दीपावली के दिन लगभग दोपहर में मुंबई के गोवंडी स्थित शिवाजी नगर इलाके के नटवर पारेख एरिया से खबर है कि 21 वर्षीय युवक ने एक नाबालिग 12 वर्षीय को बोतल में पटाखा रखकर जलाने से मना कर दिया था।
इसके बाद नाबालिग ने अपने अन्य दो दोस्तों 14 और 15 वर्षीय के साथ उस व्यक्ति सुनील नायडू के पास घर पहुंचा । दोनो ने पटाखे जलाने से क्यों रोका - इस पर बहस की और उसके बाद तीनों ने मिलकर उसे खूब पीटा। 15 वर्षीय के पास चॉपर था, जिससे कई बार हमला किया।
अधमरी स्थिति में छोड़कर तीनों भाग निकले। घटना लगभग 2 बजे दोपहर की है। 21 वर्षीय युवक को राजावाडी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड दिया।
शिवाजी नगर, गोवंडी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और तीनों नाबालिग की सघनता से तलाश कर रही है।
No comments
Post a Comment